OnePlus 12 और 12R भारत में आज लॉन्च होने के लिए तैयार हैं. फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, और अब बारी है भारत में लॉन्च होने की. फोन के आने से पहले इसकी कई जानकारियां लीक हो गई है, और मालूम हुआ है कि फोन के 12GB रैम वाले बेस वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये होगी. कहा गया है कि इसके 16GB रैम मॉडल की कीमत 69,999 रुपये होगी.
अगर आप वनप्लस के फैन हैं और नए फोन का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. वह ये कि आप वनप्लस के नए फोन को फ्री में पाया जा सकता है. लॉन्चिंग की शुरुआत 7:30 बजे वनप्लस के ऑफिशियल वेबसाइट से मालूम हुआ है कि फोन को 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा, और उससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘Notify Me’ का बटन दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- पूरा दिन डिस्चार्ज नहीं होगा फोन! बदल डालिए ये 5 Setting, चार्जर की नहीं पड़ेगी जरूरत!
जैसे ही आप Notify Me पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अकाउंट लॉगइन करना होगा.
OnePlus 12 सीरीज़ के दोनों फोन को मुफ्त में पाया जा सकता है.
लिखा है कि अगर नोटिफाई मी वाले इस बटन पर प्रेस करेंगे तो आप नए वनप्लस 12 और वनप्लस 12R फ्री में पा सकते हैं. जी हां आपको वनप्लस के नए फोन को जीतने का मौका दिया जा रहा है.
वनप्लस 12 के चीन वाले वेरिएंट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, और ये HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलता है. नए वनप्लस 12 में 6.82 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और इसके डिस्प्ले का रेज़ोलूशन 1440 x 3168 पिक्सेल है, जो 557 पिक्सेल डेंसिटी के साथ आता है. डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस ग्लास मिलता है.
कैमरे के तौर पर वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है और ये 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है.
पावर के लिए वनप्लस के नए फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है.
.
Tags: Amazon, Oneplus, Tech news
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 15:29 IST





