traffictail

R_MP_PANNC0755_AGAR_292_22JAN_ADJ_BADSALUKI_AVB_RAJNEESH_SETHI – – News18 हिंदी

SHARE:

आगर मालवा. मध्य प्रदेश के आगर मालवा से चौंकाने वाली खबर है. यहां सुनवाई के दौरान एक वकील ने न केवल फर्जी वकालतनामा पेश किया, बल्कि उसने नाराजगी जताने पर न्यायाधीश पर जूता भी फेंक कर मारा. इसके बाद वह भाग गया. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस केस की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है. टीमें कई जगहों पर दबिश देगी.

जानकारी के मुताबिक, आगर मालवा कोर्ट में एक मामले की सुनवाई चल रही थी. उस वक्त वकील नितिन अटल एडीजे प्रदीप दुबे के सामने बहस कर रहा था. इसमें शाम करीब 4 बजे पता चला कि नितिन अटल ने फर्जी वकालतनामा पेश किया है. जब नितिन को इस बात का पता चला कि उसकी हरकत पकड़ ली गई है तो उसने वकालतनामा वापस छीनने की कोशिश की. उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने जज से अभद्रता की और धमकी दी. उसने जस्टिस की ओर जूता फेंक कर मारा. पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ 23/24 धारा 332, 294, 506, 353 अपराध पंजीबद्ध किया गया. पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है. आरोपी नितिन अटल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस ने कही ये बात
आगर मालवा के एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह ने कहा कि एडीजे द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है. इसमें बताया गया है कि कोर्ट रूम में अधिवक्ता नितिन अटल द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है. आरोपी ने एक वकालतनामा जो प्रथम द्रष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है, उसे बहस के दौरान छीनने का प्रयास किया गया है. मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

Tags: Agar malwa news, Mp news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment