traffictail

10,000 रुपये कम में मिल रहा है ये गेमिंग डिवाइस, मिलेगी 16GB RAM और दमदार ग्राफिक्स

SHARE:

अगर आप भी डिजिटल गेमिंग के दीवाने हैं और इस साल कोई अच्छा सा डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ग्रेट रिपब्लिक डे सेल आपके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल चल रही है, और इसके खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में अगर आपने अभी तक शॉपिंग नहीं की है तो यहां से बड़ी छूट पर खरीदारी कर सकते हैं.

सेल में वैसे तो कई फोन और गैजेट पर छूट दी जा रही है. लेकिन बेस्ट ऑफर के तहत सेल में पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ Asus ROG Ally हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-फोन पर क्यों नहीं लगाना चाहिए कवर? सालों से चलाने वाले भी नहीं जानते नुकसान, पता चला तो निकाल फेकेंगे

बता दें कि Asus ROG Ally की कीमत 69,990 रुपये है. लेकिन सेल के दौरान यह 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि ग्राहक इसे मात्र 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इस डील में ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

बता दें कि ये डिवाइस गेमिंग के शौकीन लोगों को काफी पसंद आएगा. ये एक हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी है. इसपर यूज़र्स आसानी से अपने पसंदीदा गेम्स खेल सकते है.

ये भी पढ़ें- क्या दूसरे चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी खराब हो जाती है बैटरी? सच्चाई जानकर पकड़ लेंगे सिर

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Asus ने पिछले साल जुलाई में अपने ROG Ally हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी के RC71L मॉडल को भारत में लॉन्च किया था. इसमें 7 इंच का फुल-HD IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है और ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

मिलेगी 16जीबी रैम
इस डिवाइस में 4GB VRAM और AMD RDNA3 ग्राफिक्स दिया गया है. यह 16GB LPDDR5 RAM और 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है.आसुस ROG Ally में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट दिया गया है. डिवाइस में 40Whr बैटरी 65W पर चार्ज होती है.

Tags: Amazon, Tech news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment