traffictail

पार्टनर बने जानी दुश्‍मन: गाजियाबाद मर्डर केस का पर्दाफाश, कार डीलर को मारी थी गोली, जानें

SHARE:

गाजियाबाद. स्‍थानीय कार डीलर के मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्‍य की तलाश की जा रही है. गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र में परसों रात महबूब नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है और इसमें 3 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके एक अन्‍य साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में बीती 15 जनवरी की देर रात कार डीलर महबूब नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद महबूब के भाई ने नंदग्राम थाना क्षेत्र में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थीं. गाजियाबाद पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दो युवक अंकित एवं सुमित को राजनगर एक्सटेंशन के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.

पार्टनर बने जानी दुश्‍मन: गाजियाबाद मर्डर केस का पर्दाफाश, कार डीलर को मारी थी गोली, जानें

गाड़ी के सौदे के मुनाफे को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि महबूब कार डीलर था. वह लंबे समय से अपने दो अन्‍य साथी अंकित और सुमित के साथ गाड़ियों की खरीदी-बिक्री करता था. दोनों आरोपियों अंकित और सुमित ने बताया कि महबूब ने बिना जानकारी दिए एक सौदे में अधिक धन कमाया था और इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी. अंकित और सुमित ने बताया कि इस डीलिंग की जानकारी मिलने पर दोनों ने जब उससे पूछताछ की तो बात बिगड़ गई और लड़ाई-झगड़ा होने लगा.

Tags: Butal murder, Crime News, Ghaziabad case, Ghaziabad Police, Murder case, Up crime news, UP police

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment