traffictail

10,999 रु मे मिल रहा है 17 हज़ार वाला गजब 5G फोन, रॉकेट सी है चार्जिंग स्पीड, कैमरा भी गदर!

SHARE:

फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़ कर एक डील का फायदा पाना है तो यही सही मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल चल रही है. सेल में ग्राहकों को बड़े से बड़े ब्रांड के फोन सस्ते में मिल जाएंगे. लेकिन बात करें बेस्ट डील की तो यहां से पोको M6 Pro 5G को अच्छे डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. बैनर पर लाइव हुए ऑफर से मालूम हुआ है कि पोको M6 Pro 5G को 16,999 रुपये के बजाए 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.

फोन को HDFC कार्ड के ज़रिए और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी फीचर्स ताकि आप ये तय कर पाएं कि ये फोन खरीदना चाहिए या नहीं.

ये भी पढ़ें-फोन पर क्यों नहीं लगाना चाहिए कवर? सालों से चलाने वाले भी नहीं जानते नुकसान, पता चला तो निकाल फेकेंगे

Poco M6 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. इसका डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है.

दमदार है प्रोसेसर
पोको का ये धांसू स्मार्टफोन एंड्रॉयड13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है.

पोको का गजब फोन सस्ते में. Photo: flipkart.

कैमरे की बात करें तो इस पोको फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.

ये भी पढ़ें- गीज़र के साथ नहीं लगाई ये एक चीज़ तो तहत-नहस हो सकती है मशीन, जान को भी रहता है खतरा!

मिलेगी दमदार बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी है और इसमें 18W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कनेक्टिविटी  चार्जिंग के लिए इस फोन में USB type-C पोर्ट है. ये डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP53 रेटेड है. Poco M6 Pro 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.

Tags: Flipkart, Mobile Phone, Poco, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment