traffictail

मैदान का खेल आया घर की टेबल पर! टेक्नोलॉजी से मिलेगा लाइव मैच देखने पूरा मजा, नहीं होगा आंखों को यकीन!

SHARE:

नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी की मदद से आजकल बहुत कुछ संभव हो गया है. आजकल लोग ऐप्स की मदद से अलग से बैठकर मैच का लाइव मजा ले पाते हैं. अपनी मर्जी के एंगल और लैंग्वेज में क्रिकेट जैसे गेम्स का मजा भी ले पाते हैं. लेकिन, सोच कर देखिए अगर आप मैच का लाइव अपनी आंखों के सामने 3D में देख पाएं तो कितना मजा आएगा. जहां सारे प्लेयर्स आपको 3D अवतार में नजर आएं.

ऐसा सचमुच होने वाला है. दरअसल, X पर @LinusEkenstam नाम के यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इनकी बायो डिटेल के मुताबिक ये AI टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इसमें लाइव फुटबॉल मैच के 3D वर्जन को देखा जा सकता है. Linus ने आगे के थ्रेड में बताया है कि इस टेक्नेलॉजी से स्पोर्ट्स इंडस्ट्री काफी बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें: सालों साल चलाने के लिए फोन को कब करना चाहिए चार्ज? 90 फीसदी लोग करते हैं गलती!

ये दरअसल स्पेटियल कंप्यूटिंग का कमाल है. पोस्ट में दिख रही वीडियो को http://exar.live द्वारा प्रेजेंट किया गया है. इसे अगले साल तक जारी कर दिया जाएगा. ये एक डेटा एग्नॉस्टिक ट्रांसपोर्ट और डिस्प्ले सिस्टम है जो किसी भी सोर्स से डेटा को रीड कर सकता है और कंप्रेस कर उसे किसी भी डिवाइस में डिस्ट्रीब्यूट भी कर सकता है. exar.live ब्रॉडकास्टर्स गेम एक्शन को एक्साइटिंग और इमर्सिव तरीके से प्रेजेंट करेगा.

क्या होता है स्पेटियल कंप्यूटिंग?
स्पेटियल कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी का एक सेट है जिसकी मदद से लोग 3D स्पेस में कम्प्यूटर्स से इंटरैक्ट कर सकते हैं. ये 3D वर्ल्ड में कम्प्यूटर्स को इंटरैक्ट कराने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. स्पेटियल कंप्यूटिंग कंप्यूटर से इनपुट भेजने और आउटपुट प्राप्त करने के लिए एक फिजिकल स्पेस का इस्तेमाल करता है.

स्पेटियल कंप्यूटिंग ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), वर्चुअल रियलिटी (VR) और मिक्स्ड रियलिटी (MR) का इस्तेमाल करता है. इन तीनों टेक्नोलॉजी के लिए टेक्निकल टर्म एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) है.

Tags: Artificial Intelligence, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment