traffictail

शख्स की आंखों में पहले डाली मिर्ची, फिर लूटे 5 लाख रुपये, सच सामने आया तो सबके उड़े होश

SHARE:

(विश्वदेव शर्मा), नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक मुनीम ने सट्टे में हार की रकम चुकाने के लिए 5 लाख रुपये की झूठी कहानी रचाई. उसने मंडी व्यापारी और पुलिस को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की. उसने सभी को भ्रम में डालने के लिए खुद को ईंट मारकर चोटिल भी कर लिया था. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस उस वक्त सकते में आ गई थी जब 28 नवंबर को एक व्यापारी ने शिकायत लिखवाई थी कि उसके मुनीम के साथ 5 लाख रुपये की लूट हो गई है. कोई बदमाश उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर और ईंट मारकर रुपये ले गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसने जांच के बाद पूरी वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 4 लाख 71 हजार रुपये भी बरामद कर लिए.

गौरतलब है कि, बालाजीधाम के पीछे, बघाना नीमच निवासी महावीर पिता आनंदीलाल जैन 28 नवंबर को पुलिस थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उनका मुनीम सोनू उर्फ सुनील अहीर व्यापार के लिए लाए गए 5 लाख 31 हजार 676 रुपये रुपये ले जा रहा था. वह राज होटल के पीछे लेवड़ा रोड पहुंचा तो किसी ने उसकी आंखों में मिर्ची झोंकी और सिर पर हमला कर रुपये लूट लिए. इसके बाद पुलिस ने अहीर मोहल्‍ला, बघाना नीमच निवासी सोनू उर्फ सुनील पिता मनोहरलाल अहीर के बयान भी लिए.

Tags: Bhopal news, Mp news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment