traffictail

पुरानी हो गई है आधार कार्ड में फोटो? लगवा लें नई तस्वीर, बेहद आसान है तरीका

SHARE:

नई दिल्ली. भारत में आधार स्कीम को साल 2010 में 29 सितंबर को लॉन्च किया गया था. यानी अब लोग आधार को अपनी आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर करीब 13 साल से इस्तेमाल कर रहे हैं. आधार कार्ड में बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन, फोटो, एड्रेस और फोन नंबर जैसी कई जानकारियां होती हैं. डेटा की एक्यूरेसी को बरकरार रखने के लिए सालाना आधार पर डिटेल्स को अपडेट करने की सलाह दी जाती है.

खासतौर पर अगर आपने सालों से अपने आधार कार्ड में फोटो को नहीं बदला है तो आपके लिए ये करना ज्यादा जरूरी हो जाता है. साथ ही UIDAI के मुताबिक 15 वर्ष की आयु पार करने वाले व्यक्तियों के लिए अपनी फोटो सहित आधार विवरण को अपडेट करना अनिवार्य है. ऐसे में अगर आप अपनी फोटो ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए खरीद रहे हैं लाइट्स, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना पकड़ लेंगे सिर!

ऑनलाइन ऐसे अपडेट करें आधार में अपनी फोटो

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.
    फिर आधार एनरोलमेंट फॉर्म को वेबसाइट से डाउनलोड करें. (इसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र से भी कलेक्ट किया जा सकता है.)
    इसके बाद एनरोलमेंट फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें.
    इसके बाद इसे किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर सबमिट कर दें.
    नियरेस्ट सेंटर को लोकेट करने के लिए आप appointments.uidai.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
    इसके बाद सेंटर पर मौजूद आधार एग्जीक्यूटिव बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सभी डिलेट्स को कंफर्म करेंगे.
    इसके बाद एग्जीक्यूटिव आधार कार्ड में पब्लिश होने के लिए नई पिक्चर क्लिक करेंगे.
    इस सर्विस के लिए 100 रुपये की फीस GST के साथ चार्ज की जाएगी.
    इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के साथ एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी. इससे यूजर्स UIDAI वेबसाइट के जरिए अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर पाएंगे.

आपको बता दें कि आधार कार्ड में इस इंफॉर्मेश को अपडेट करने में 90 दिन तक का समय लग सकता है.

Tags: Aadhaar Card, Aadhar, Tips and Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment