traffictail

Agra News: आगरा में युवती से पांच लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

SHARE:

हाइलाइट्स

आगरा में एक युवती ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित रिच होम स्टे होटल का है

आगरा। ताजनगरी आगरा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवती ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है, जिसमे एक महिला भी शामिल है. सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया तो वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित रिच होम स्टे होटल का है. पीड़ित युवती का आरोप है कि वह होटल में रुकी हुई थी और चार युवक व एक महिला ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला. हालांकि अब गैंगरेप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित युवती ताजगंज क्षेत्र में ही एक होटल में काम करती थी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमे एक महिला भी शामिल है.

एसीपी सदर अर्चना सिंह बताया कि थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित रिच होम स्टे होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई है. सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच अभियुक्तों जिनमें चार पुरुष और एक महिला है, उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

Tags: Agra news, UP latest news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment