traffictail

पुरुषों की यौन पॉवर को बूस्ट करने के लिए रामबाण है शिलाजीत, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

SHARE:

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: मुरादाबाद के विकास भवन स्थित किसी विभाग और विकास भवन के सहयोग से किसान अरेन्द्र को मोटे अनाज के लिए एक दुकान सोपी गई है. जिसको वह संचालित कर रहे हैं. इसके साथ ही इन किसानों का ग्रुप लगभग सभी स्टेट में चल रहा है. तो वहीं इस दुकान पर मोटे अनाज के साथ-साथ शिलाजीत भी मिलती है. दुकानदार के अनुसार यह शिलाजीत पूरी तरह से ओरिजिनल है और यह शिलाजीत श्रीनगर से आती है. जिसको इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं और यह सेहत के लिए भी लाभदायक होती है.

दुकान का संचालन कर रहे किसान अरेंद्र ने बताया कि हमारा फैमिली फार्मर नाम से ग्रुप है और भारत के अंदर करीब 10 राज्यों में हमारा सेलिब्रेटिंग फार्मर के नाम से और फैमिली फार्मर के नाम से ग्रुप चल रहा है. हम यहां विकास भवन पर अपनी दुकान का संचालन कर रहे है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित 10 जिले हैं. जहां के सारे किस आपस में एक दूसरे से कनेक्ट है. इसी तरह से जिस किसान के यहां पर जो चीज उपलब्ध होती है. वह एक दूसरे से कनेक्ट कर उसे उपलब्ध करा देता है. ऐसे ही श्रीनगर है. जहां पर यह शिलाजीत भारी मात्रा में किसान तैयार करते हैं.

 असली है या नकली ऐसे करें पहचान

संचालन कर रहे किसान अरेंद्र ने बताया कि शिलाजीत को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है. इसमें पाया जाने वाला फुलविक एसिड नामक जरूरी कंपाउंड सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल भी पाए जाते हैं. हमारे पास भी यह श्रीनगर से ही आता है और शिलाजीत की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम का शिलाजीत यहां पर 300 में सेल किया जाता है. इसके साथ ही इसकी ओरिजिनल होने की क्वालिटी यह है कि इसे जब छूकर आगे की ओर खींचेंगे. तो इसमें से तार खींचेगा और बेहतर काफी लंबे समय तक खींच रहता है. जो इसका असली होने का प्रमाण देता है.

काफी फायदेमंद होता है शिलाजीत

  • मर्दों की सेक्स पावर को बूस्ट करने में मददगार.
  • ऊर्जा और पुनरोद्धार प्रदान करता है.
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.
  • हार्मोन और इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करता है.
  • मधुमेह को प्रबंधित करने में मदद करता है.
  • दिल और रक्त के लिए अच्छा.
  • दर्द को दूर करता है.

Tags: Health benefit, Hindi news, Local18, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment