traffictail

परिवहन मंत्री से हाईवे पर लूट, पंक्चर टायर बदलने जैसे ही रुका काफिला, लुटेरों ने सटा दी बंदूक

SHARE:

जोहानिसबर्ग (एपी): दक्षिण अफ्रीका सरकार में परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा से जोहानिसबर्ग के एक व्यस्त हाईवे पर बंदूक की नोक पर लूटपाट हो गई. लुटरे, मंत्री के बॉडीगार्ड का हथियार भी लूट ले गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है. पुलिस अफसरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पंक्चर टायर बदलने रुकी थीं मंत्री
लूटपाट की ये घटना तब हुई जब परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा के अंगरक्षक सोमवार सुबह राजमार्ग पर वाहन के पंक्चर हुए टायर को बदल रहे थे. इसी दौरान तीन बंदूकधारी कथित तौर पर झाड़ियों से बाहर निकले और अंगरक्षकों के हथियार छिन लिए तथा उन्हें जमीन पर लेटने का आदेश दिया. इसके बाद उन्होंने चिकुंगा पर बंदूक तान दी और लैपटॉप, मोबाइल समेत उनकी निजी चीजें लूट लीं.

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने कहा, ‘इस अप्रत्याशित घटना के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है’. मंत्री ने मंगलवार को संसदीय संबोधन के दौरान सांसदों से कहा कि इस घटना से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है. चिकुंगा ने कहा, ‘यह घटना बहुत पीड़ादायक और मन को विचलित करने वाली थी…. बहुत बुरा अनुभव था’.

Sindisiwe Chikunga, loot with Sindisiwe Chikunga, South Africa Transport minister

दक्षिण अफ्रीका सरकार में परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा

उन्होंने कहा, ‘जब मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है तो मैंने फोन करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती, उन्होंने वाहन का दरवाजा खोल दिया और मेरे सिर पर बंदूक तान दी और मुझे बाहर आने का आदेश दिया’.

घात लगाकर हमला
पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि चिकुंगा और उनके अंगरक्षक देश की कुछ प्रमुख सड़कों पर एक ज्ञात आपराधिक रणनीति का शिकार हो गए हैं जिसमें लुटेरे कार के टायर को पंक्चर करने के लिए सड़क पर कीलें बिछा देते हैं और फिर जब वाहन सवार लोग टायर ठीक करने के लिए निकलते हैं तो वे उन पर घात लगाकर हमला कर देते हैं. पुलिस ने कहा कि अंगरक्षकों को आवश्यक सहायता और परामर्श दी जा रही है.

Tags: Crime News, South africa, Transport Minister

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment