राजौरी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बाजी माल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है जिसमें एक सैन्य अफसर शहीद और 3 जवान घायल हो गए हैं. सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना के शहीद अधिकारी का शव जंगल से बाहर लाया जा चुका है. अभी दोनों ओर से भीषण फायरिंग हो रही है. विशेष सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था. यहां कम से कम दो आतंकवादियों के होने की जानकारी दी गई थी. अभी मुठभेड़ को लेकर सेना और पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं.
.
Tags: Encounter in Jammu and Kashmir, Indian army, Jammu kashmir, Kashmir Terrorist
FIRST PUBLISHED : November 22, 2023, 17:05 IST





