traffictail

लव अफेयर चला 2 साल और शादी केवल 3 महीने, लव मैरिज के बाद हुई पत्नी की मौत, पति शव छोड़ भागा

SHARE:

हाइलाइट्स

प्रतापगढ़ जिले से जुड़ा है केस
ससुराल पक्ष बोला फांसी लगाकर दी जान
पीहर पक्ष का आरोप मारपीट कर हत्या की गई है

प्रतापगढ़. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य प्रतापगढ़ जिले आज एक विवाहिता रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रेखा ने महज तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी. मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मंगलवार रात को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए थे. लेकिन उसकी मौत के बाद वे शव को जिला चिकित्सालय में छोड़कर फरार हो गए. बाद में सूचना पर घंटाली थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

घंटाली थाने के जांच अधिकारी सोहनलाल ने बताया की जामली निवासी रेखा निनामा ने 3 महीने पहले करमोड़ा निवासी दिनेश बूज के लड़के चेतन बूज के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों पढ़ाई कर रहे थे. उनके बीच बीते 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. मृतका के परिजनों का आरोप है कि चेतन और उसके पिता दिनेश रेखा के साथ आए दिन मारपीट करते थे.

लव अफेयर चला 2 साल और शादी केवल 3 महीने, लव मैरिज के बाद हुई पत्नी की मौत, पति शव छोड़ भागा

फोन कर बताया कि रेखा ने फांसी लगा ली है
मंगलवार रात को रेखा ने अपनी बहन ममता को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और कुछ भी हो सकता है. कुछ समय बाद ही रेखा के ससुर ने फोन कर परिजनों को बताया कि उसने फांसी लगा ली है. रेखा को जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे हैं. बाद में फिर फोन करके बताया कि जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान रेखा की मौत हो गई.

परिजनों का आरोप रेखा के साथ मारपीट की गई थी
सूचना पर रेखा के परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे. लेकिन तब तक रेखा का पति चेतन और ससुर दिनेश समेत ससुराल वाले उसका शव वहीं जिला अस्पताल ही छोड़कर फरार हो गए. बाद में परिजनों की सूचना पर घंटाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर मारपीट और चोट के निशान हैं. उसके गले पर भी उंगलियों के निशान हैं. इससे जाहिर है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Love affair, Love marriage, Murder case, Pratapgarh news, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment