Subrata Roy Dies: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर समेत कई शारीरिक समस्याओं से पीड़ित थे. 12 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.





