रिपोर्ट- रूपेश प्रधान
पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कोल्हान जंगल में एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को ये सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने टोन्टो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेरडाकोचा और हुसिपी के आसपास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए भाकपा माओवादियों के नक्सली कैम्प को ध्वस्त किया है. सुरक्षा बलों ने टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजामबुरू और लोवाबेड़ा गांव से और नक्सली कैम्प से दैनिक उपयोग के और अन्य सामान बरामद किया है.
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा रास्ते मे लगाये गये 13 स्पाईक हॉल और 218 स्पाईक रड भी बरामद किया है. पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सीआरपीएफ के एसआई परविंदर सिंह भी आज हुए हैं घायल
इससे पहले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू और लिमसाडीह के आसपास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये लोहे का रड और तीर (Spike Hole) के चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन के एसआई परविंदर सिंह घायल हो गये थे. उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया, जहां ऑर्किड हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है और वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा समेत कई हैं मौजूद
भाकपा माओवादी नक्सली नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन. कांडे, अजय महतो, सागेन अगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान जंगल क्षेत्र में मौजूद हैं. इसकी सूचना पर सुरक्षा बलों द्वारा पिछले वर्ष से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 10 अक्टूबर से सुरक्षा बलों द्वारा गोईलकेरा थानाक्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थानाक्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.
.
Tags: Anti naxal operation, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 21:17 IST





