traffictail

Cow Smugglers Encounter: दौसा पुलिस से दो बार भिड़े, 1 तस्कर के लगी गोली, तीन को धरदबोचा

SHARE:

हाइलाइट्स

दौसा पुलिस और गौ तस्करों में भिड़ंत
तस्करों ने दो बार की पुलिस पर फायरिंग
एक तस्कर पुलिस से बचने में कायमाब हो गया

दौसा. जयपुर और अलवर से सटे दौसा जिले में शुक्रवार रात को पुलिस और गौ तस्करों दो बार जबर्दस्त मुठभेड़ हो गई. पहली बार मुठभेड़ शुक्रवार रात को हुई उसके बाद शनिवार को सुबह फिर से दोनों के बीच गोलियां चली. इस मुठभेड़ में एक को तस्कर को गोली लगी है. वहीं कुल तीन गौ तस्कर घायल हुए हैं. एक गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस ने पकड़े गए गौ तस्करों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार दौसा में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुक्रवार रात को सदर थाना इलाके में हुई. सदर थानाप्रभारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में एक टीम नांगल बैरसी रोड पर गश्त कर रही थी. उसी दौरान केन्ट्रा गाड़ी में कुछ गौ तस्कर गायों को भर रहे थे. जैसे ही पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो गौ तस्करों ने उस पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागी.

रात को पुलिस की चार टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
उसके बाद गौ तस्कर गाड़ी में बैठकर भागने लगे लेकिन उनकी गाड़ी फंस गई. इस पर वे खेतों की तरफ पैदल ही भाग गए. रात के समय हुई फायरिंग में किसी को भी गोली नही लगी थी. इसके बाद रात से ही डीएसटी, क्यूआरटी, कोतवाली और कंट्रोल रूम के जाब्ते को मौके पर बुलाया गया और गौ तस्करों के तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया.

तस्करों को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है
शनिवार को सुबह डीएसटी टीम को फिर तीन गौ तस्कर दिखाई दिए. डीएसटी के जवान जैसे ही गौ तस्करों को दबोचने के लिए दौड़े तो उन्होंने फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी. उसके बाद डीएसटी को तस्करों पर जवाबी फायरिंग की. इसमें एक को तस्कर को गोली लगी है वहीं दो अन्य रात के समय पुलिस से बचने के प्रयास में घायल हो गए. पुलिस ने तीनों तस्करों को डिटेन करने के बाद उनको दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनका उपचार जारी है.

तस्करों से बरामद हुए हथियार और कारतूस
उपचार के बाद तीनों को तस्करों को सदर थाना पुलिस गिरफ्तार करेगी. पुलिस ने जिन तीन गौ तस्करों को डिटेन किया है उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. सदर थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया. बाकी तीन अन्य को तस्करों को डिटेन कर लिया गया है. उनमें एक गौ तस्कर को गोली लगी है.

Tags: Crime News, Dausa news, Encounter, Rajasthan news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment