traffictail

Flipkart की दिवाली सेल कल से होगी शुरू, सस्ते में मिलेंगे ये 5 फोन, देख लें बेस्ट की लिस्ट

SHARE:

नई दिल्ली. Flipkart बिग दिवाली सेल की घोषणा कर दी गई है. कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल की शुरुआत 2 नवंबर से होगी. हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल आज यानी 1 नवंबर से ही शुरू हो गई है. इस सेल में ग्राहकों को iPhone 14, Samsung Galaxy F14, Redmi Note 12 Pro और Motorola Edge 40 जैसे कई पॉपुलर फोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा. ये दिवाली सेल 11 नवंबर तक जारी रहेगी. ऐसे में ग्राहक डील्स का फायदा लंबे समय तक उठा सकेंगे. आइए जानते हैं आपको कौन सा फोन कितने में मिलेगा.

iPhone 14 की बात करें तो फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान 49,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि फोन की कीमत सीधे तौर पर डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये हो जाएगी. साथ ही ग्राहकों को 4,000 रुपये का एडिशनल बैंक डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं तो आपको 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. इसी तरह ग्राहकों को iPhone 14 Plus 59,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी रास्ता बता देता है Google Map, पूरा का पूरा बचा रहेगा मोबाइल डेटा

बजट से लेकर मिड-रेंज में भी मिलेंगे ऑप्शन्स
Samsung Galaxy F14 5G को भी कल से शुरू होने वाली सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा. फ्लिपकार्ट की इस सेल में ग्राहकों को ये फोन 9,990 रुपये में मिलेगा. वहीं, ग्राहक C51 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. Motorola Edge 40 ग्राहकों को 25,999 रुपये और Nothing Phone (2) को 33,999 रुपये में मिलेगा. Vivo T2 Pro की बिक्री सेल में 21,999 रुपये में होगी. इसी तरह ग्राहक Poco X5 Pro को डिस्काउंट के बाद 18,499 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद पाएंगे.

सेल की लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy F34 5G को ग्राहक सेल में 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद पाएंगे. Pixel 7a की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 31,499 रुपये में होगी. Motorola Edge 40 Neo जैसे फोन्स भी सस्ते में मिलेंगे.

Tags: Apple, Samsung, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment