नई दिल्ली. दुनिया के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम (Instagram) आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स को ऐप में शामिल करता रहता है. वहीं, मेटा के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम एक नए फीचर (Collaborative Feature) का परीक्षण कर रहा है जिसमें आपके फ्रेंड्स को आपके पोस्ट में तस्वीरें ऐड करने की अनुमति होगी.
इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने अपने प्रसारण चैनल पर यह जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा, “इंस्टाग्राम पर नया परीक्षण. हमने आपके फीड पोस्ट में शामिल होने के लिए फ्रेंड्स को आमंत्रित करने के लिए एक नए तरीके का परीक्षण शुरू किया है. पोस्ट करने से पहले आप अपने फॉलोअर्स के लिए फोटो और/या वीडियो सबमिट करने की अनुमति दे सकते हैं, जिसे आप पोस्ट में ऐड करने के लिए एक्सेप्ट कर सकते हैं.”
फोटो और वीडियो को जोड़ने से पहले करना होगा एक्सेप्ट
जब आप अपनी प्रोफाइल पर फोटो पोस्ट कर रहे होंगे तो इंस्टाग्राम आपको फॉलोअर्स को अपनी फोटो और वीडियो सबमिट करने का विकल्प देगा, जिन्हें ऐड करना चाहते हैं. ये फोटो या वीडियो आपके पोस्ट में अपने-आप नहीं जुड़ेंगे. आपको प्रत्येक फोटो और वीडियो को जोड़ने से पहले एक्सेप्ट करना होगा.
निचले-बाएं कोने में Add To Post बटन
मोसेरी द्वारा शेयर किए गए फीचर के स्क्रीनशॉट में फीचर के निचले-बाएं कोने में Add To Post बटन होगा. इस बीच, इंस्टाग्राम एक नई सुविधा का परीक्षण कर रहा है जो यूजरों को नोट्स में एक छोटे या लूपिंग वीडियो के साथ अपनी प्रोफाइल तस्वीर अपडेट करने देगा.
नोट्स में अपनी डिफॉल्ट प्रोफाइल फोटो को अपडेट कर सकेंगे यूजर्स
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मोसेरी ने कहा, “जल्द ही, लोग एक छोटे, लूपिंग वीडियो के साथ नोट्स में अपनी डिफॉल्ट प्रोफाइल फोटो को अपडेट कर सकेंगे. आप अभी भी वीडियो के साथ टेक्स्ट के माध्यम से एक विचार शेयर करने में सक्षम होंगे. अगर आप नोट्स में वीडियो देखना शुरू करते हैं, तो हमें बताएं आप क्या सोचते हैं.”
डेमो वीडियो के अनुसार, जब यूजर नोट बनाना शुरू करेंगे तो प्रोफाइल फोटो पर एक नया कैमरा आइकन मौजूद होगा. उस आइकन से वे नोट्स पर पोस्ट करने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
.
Tags: Instagram, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : October 29, 2023, 21:07 IST





