traffictail

X ने यूजर्स के लिए जारी किया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर, अभी केवल इन्हें मिलेगा फायदा

SHARE:

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को पेश कर दिया है. हालांकि, ये फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. इसे केवल iOS यूजर्स के लिए अभी पेश किया गया है. ट्विटर की कमान बिलिनियर एलन मस्क के हाथों में आने के बाद से ही इसके नाम को बदले जाने से लेकर नए फीचर पेश किए जाने तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं. क्योंकि, मस्क इस प्लेटफॉर्म को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं.

X पर एक @cb_doge नाम के यूजर द्वारा एक पोस्ट डाला गया है. इसमें बताया गया है कि X पर कैसे ऑडियो और वीडयो कॉल्स को इनेबल किया जा सकता है. इस पर मस्क ने रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ये X पर ऑडियो और वीडियो कॉल्स का अर्ली वर्जन है.

X ने भी अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि ऑडियो और वीडियो कॉलिंग X पर कम्युनिकेशन का नया तरीका है. ऑडियो और वीडियो कॉलिंग को अब iOS में उपलब्ध करा दिया गया है. जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

द वर्ज के मुताबिक कई X यूजर्स को ये ऐप ओपन करने पर ये मैसेज आ रहा है ‘ऑडियो एंड वीडियो कॉल्स आर हियर’. वहीं, प्लेटफॉर्म पर काफी सारे यूजर्स ‘इनेबल ऑडियो और वीडियो कॉलिंग’ टॉगल के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं. पब्लिकेशन के मुताबिक इस फीचर के जरिए लोगों के एड्रेस बुक मौजूद लोगों, जिन यूजर्स को वे फॉलो करते हैं, वेरिफाइड यूजर्स को या तीनों के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल्स अलाउ करने का ऑप्शन मिलेगा.

ऐसे में किसी यूजर को दूसरे यूजर को कॉल करने के लिए उसके DM को ओपन करना होगा. इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर से फोन आइकन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद ऑडियो या वीडियो सेलेक्ट करना होगा. मस्क ने पहले कहा था कि इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी.

ऐसे काम करता है फीचर
X के सभी यूजर्स कॉल रिसीव कर सकते हैं. लेकिन, केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स ही ऑडियो या वीडियो कॉल्स कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स ये भी तय कर पाएंगे कि डायरेक्ट मैसेजेस सेटिंग्स से उन्हें कौन कॉल कर सकता है. बाय डिफॉल्ट लोगों को उन अकाउंट्स से कॉल मिलेंगे जिन्हें वे फॉलो करते हैं या जो उनके एड्रेस बुक में हैं. साथ ही किसी दूसरे यूजर को कॉल करने के लिए पहले कम से कम एक बार DM किया जाना भी जरूरी है.

Tags: Apps, Tech news, Tech News in hindi, Twitter

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment