traffictail

ये 4 साइन बाताते हैं गीजर-हीटर का टाइम हो गया है ‘ओवर’, कब है बदलने का सही समय, कैसे चलेगा पता? जानिए

SHARE:

नई दिल्ली. घर में मौजूद बाकी किसी भी अप्लायंस की ही तरह गीजर भी एक समय के बाद खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहते तो आपको इसे पूरी तरह से खराब होने पहले बदल देना होगा. अगर आप ज्यादा दिन रुक गए तो बड़े लीक्स और सीपेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में हम यहां जानेंगे उन साइन के बारे में जिनसे ये पता चलता है कि आपको अब अपना गीजर बदलकर नया मॉडल लेना होगा.

गीजर या वाटर हीटर की जरूरत में भारत ठंड की शुरुआत होते ही पड़ने लग जाती है. क्योंकि ठंड में लोग नहाने के लिए ये बर्तन धोने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, इस समय से सर्विसिंग की जरूरत होती है और खराब होने पर बदलने की भी जरूरत होती है. क्योंकि, नहीं बदलने पर बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इन साइन को जानना बहुत जरूरी होता है.

गीजर की उम्र
गीजर की उम्र जितनी ज्यादा होती है. उसके खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है. अगर आपका वाटर हीटर 10 से 12 साल पुराना है और रोज इस्तेमाल होता है तो ये वैसे भी अपनी उम्र पूरी कर चुका होता है. ऐसे में मान के चलें कि अब इसे बदलने का वक्त आ चुका है.

टैंक का लीक करना
आपको हॉट वाटर टैंक से लीकेज आमतौर पर इंटरनल प्रॉब्लम की वजह से होता है. अगर आपको वाटर हीटर से लीक दिखाई दे तो तुरंत प्लंबर को कॉल करें. हालांकि, अपने वाटर हीटर को बदलने से पहले, सुनिश्चित करें कि फिटिंग या टैंक के कनेक्शन से कोई और रिसाव तो नहीं हो रहा है. अगर लीकेज बड़ा और डैमेजिंग है तो मान लें कि आपके गीजर को बदलने का समय आ गया है.

ये भी पढ़ें: दिवाली में बचाएं खर्च, नया टीवी खरीदना छोड़ पुराने डब्बे TV को बनाएं स्मार्ट, 3 हजार से कम में हो जाएगा काम

पानी में रस्ट दिखाई देने लगे
अपने वाटर हीटर में जंग के लिए जांच जरूर करें. टेम्परेचर प्रेशर वॉल्व और इनलेट-आउटलेट कनेक्शन के आसपास के एरिया को देखें. अगर आपको पानी में रस्ट दिखाई देने लगे तो इसका मतलब है कि टैंक के अंदर भी रस्ट मौजूद है. जंग के साथ एक दिक्कत ये है कि एक बार ये चालू हो जाए तो इसे रिवर्स करना मुश्किल होता है. रस्ट पानी में आ रहा है रस्ट से टैंक डैमेज हो चुका है. इसलिए ये पानी में लीक हो रहा है.

ठंडा पानी आने लगे
अगर आपके वाटर हीटर से पहले की तुलना में कम ठंडा या पूरी तरह से ठंडा पानी लगे तो ये साफतौर पर संकेत है कि वाटर हीटर का हीटिंग एलिमेंट डैमेज हो चुका है. ऐसा सेडिमेंट बिल्ड-अप या उम्र की वजह से हो सकता है. अगर हीटर काफी ज्यादा पुराना हो तो हीटिंग एलिमेंट बदलकर कोई फायदा नहीं होता है.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment