नई दिल्ली. Apple ने सरप्राइज देते हुए एक स्पेशल इवेंट की घोषणा की है. इस स्पेशल इवेंट के लिए ऑफिशियल मीडिया इनवाइट ऐपल की ओर से भेजा गया है. इस इवेंट के लिए ऐपल ने टैगलाइन Scary Fast रखा है और ये एक वर्चुअल इवेंट होगा. इस इवेंट का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Apple.com पर की जाएगी.
ऐपल के कुछ पिछले इवेंट्स इन-पर्सन हुए हालांकि ये इवेंट ऑनलाइन किया जाएगा. ये इवेंट 30 अक्टूबर को 5PM PT यानी करीब 5:30AM (IST) को होगा. यानी भारत में ये दिन 31 अक्टूबर होगा. आमतौर पर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स मॉर्निंग में लॉन्च करती है जो भारत में लेट नाइट होता है. फिलहाल ऐपल ने कहा नहीं है कि लेकिन इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होने की पूरी संभावना है.
ये भी पढ़ें: वीवो के इस फोन से ओप्पो, रेडमी का छूट जाएगा पसीना! इतने सस्ते दाम में 8GB, 44W चार्जिंग
क्या हैं इवेंट से उम्मीदें:
इस हफ्ते की शुरुआत में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपनी एक रिपोर्ट में कमाल की प्रेडिक्शन के साथ कहा था कि ऐफल नए iMac और MacBook Pro को लॉन्च करेगा. उन्होंने अपने वीकली न्यूजलेटर में कहा था कि ऑनलाइन और रिटेल स्टोर दोनों पर iMac और MacBook Pros की आपूर्ति कम है. जल्द ही नए मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं. कंपनी Mac संबंधी एक इवेंट महीने के अंत में रख सकती है.
आ सकता है नया प्रोसेसर
ऐपल ने 2021 में 24-इंच iMac को लॉन्च किया गया था. इसमें नए डिजाइन के साथ M1 चिप दिया गया था. तब से अब तक दो साल हो चुके हैं. ऐसे में कंपनी का iMac को अपग्रेड करना बनता है. Scary Fast टैगलाइन में भी नए प्रोसेसर पेश किए जाने को हिंट करता है. इस इवेंट में कंपनी M3 प्रोसेसर को पेश कर सकती है.
.
Tags: Apple, Iphone, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 06:31 IST





