नई दिल्ली. अभी त्योहारों का मौसम का चल रहा है. ऐसे में लगभग सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. अगर आप कम कीमत में नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं. जोकि फ्लिपकार्ट पर मिल रही है. दरअसल हम बात कर रहे हैं iPhone 12 की.
iPhone 12 कंपनी का एक बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है. हालांकि, अब ये तीन साल पुराना फोन है. लेकिन, ये बाजार में मौजूद कई मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से काफी बेहतर है. iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद इस फोन को ऐपल स्टोर से हटा दिया गया था. बाद में काफी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी हटा दिया गया था. हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट से इसे काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
iPhone 12 पर ये है डील
Apple iPhone 12 को भारत में 79,9000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि, कीमत में कटौती के बाद इस फोन की कीमत 49,900 रुपये हो गई है. फिलहाल इसे फ्लिपकार्ट पर 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहकों को यहां 8,901 रुपये की छूट दी जा रही है. साथ ही ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड के साथ इस स्मार्टफोन पर 1,250 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं.
इन सबके अलावा ग्राहक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर 39,150 रुपये तक भी छूट पा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है. इस कीमत में ग्राहक फोन के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे. ये फोन 128GB और 256GB वेरिएंट में भी आता है. फोन के कलर्स की बात करें तो ग्राहकों को फोन के लिए ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, रेड और वाइट कलर के ऑप्शन मिलते हैं.
iPhone 12 के स्पेसिफिकेशन्स
फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP + 12MP कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का ही कैमरा मौजूद है. इस फोन में A14 Bionic प्रोसेसर मिलता है. ये फोन इंडस्ट्री लीडिंग IP68 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है.
.
Tags: Apple, Iphone, Save Money, Tech news
FIRST PUBLISHED : October 25, 2023, 21:01 IST





