नई दिल्ली. स्मार्टफोन आजकल लगभग हर हाथ में होता है. फोन के जरिए कॉल और मैसेज करने के अलावा आजकल पेमेंट करने से लेकर वीडियो एडिटिंग तक कई तरह के काम हो जाते हैं. लेकिन, मोबाइल से जुड़ा से ऐसा काम हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसी भी आएगी और आपको मुंह से वाह भी निकलेगा. दरअसल, आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हम आपको यहां दिखाने जा रहे हैं.
आपको मालूम ही होगा कि रात के वक्त जब अंधेरा हो जाता है तब लाइट के चारों तरफ कीड़े झूमने लगते हैं. ऐसे में लोग इन कीड़ों से परेशान होकर कभी लाइट बंद कर देते हैं. तो कभी कोई और तरीका अपनाते हैं. लेकिन, स्मार्टफोन वाला ये तरीका आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा. पुराने ट्विटर यानी नए X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, स्मार्टफोन की मदद से इन कीड़ों को ठिकाने लगा रहा है.
India is not for beginners pic.twitter.com/shEKsr7gFo
— SwatKat (@swatic12) October 20, 2023
ये भी पढ़ें: कहीं आपके नाम से कोई अपराधी तो नहीं चला रहा सिम कार्ड? 1 मिनट से भी कम में ऐसे करें पता
आपको भी पसंद आएगा जुगाड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में रात के वक्त एक LED बल्ब जल रहा है. इस बल्ब में चारों तरफ कीड़े झूम रहे हैं. ऐसे में इन कीड़ों को भगाने के लिए एक लड़का अपने फोन की टॉर्च को जलाता है और घर के इस बल्ब को बंद कर दिया जाता है. इसके बाद कीड़े इस लड़के के साथ-साथ बाहर की तरफ चले जाते हैं. फिर वह लड़का इन कीड़ों को बाहर स्ट्रीट लाइट के पास ले जाकर छोड़ देता है.
इस वीडियो को @swatic12 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस पर 1 मिलियन व्यूज भी हो चुके हैं. साथ ही इस पर 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4,286 बार रीट्वीट भी हो चुका है.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi, Twitter
FIRST PUBLISHED : October 21, 2023, 16:59 IST





