नई दिल्ली. गूगल ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए गुरुवार को कहा कि उसका लक्ष्य देश में पिक्सल स्मार्टफोन का निर्माण/असेंबलिंग शुरू करना और अगले साल की शुरुआत में इसे अन्य देशों में निर्यात करना है. यानी अब गूगल के फोन भारत में बनने लगेंगे. इसकी शुरुआत Pixel 8 से की जाएगी. भारत में बने गूगल फोन 2024 से बाजार में मिलने लग जाएंगे. ये जानकारी कंपनी ने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में दी. साथ ही कंपनी ने यहां अपने एनुअल प्रोग्राम में कई लोकेलाइज्ड AI फीचर्स भी शुरू करने की घोषणा की.
गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (डिवाइस और सर्विसेज) रिक ओस्टरलोह ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश में मौजूदा पिक्सेल 8 स्मार्टफोन के साथ लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करना है. अगले साल से इनके निर्यात की उम्मीद है.
एक थर्ड पार्टी रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने 2016 से लगभग चार करोड़ और पिछले 12 महीने में एक करोड़ पिक्सल स्मार्टफोन निर्यात किए हैं. इसकी नई लॉन्च की गई पिक्सल 8 सीरीज भारत और दूसरे देशों में लोकप्रियता हासिल कर रही है.
कंपनी इस महीने की शुरुआत में भारत में AI फीचर्स से लैस नेक्स्ट जनरेशन पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन और पिक्सल वॉच 2 लेकर आई. साथ ही आपको बता दें कि पिछले महीने के अंत में पर्सनल कंप्यूट और प्रिंटर बनाने वाली कंपनी एचपी ने भारत में अपने क्रोमबुक के निर्माण के लिए गूगल के साथ सहयोग की घोषणा की थी.
‘Made in India’ Google Pixel phones… soon! pic.twitter.com/ltqDAmOApB
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 19, 2023
AI फीचर्स की भी घोषणा की गई
कंपनी ने फ्लैगशिप ‘गूगल फॉर इंडिया 2023’ इवेंट में देश में कई जेनरेटर एआई-केंद्रित सुविधाओं की भी घोषणा की. कंपनी ने कहा, ‘हम इमेज और वीडियो को कई ओवरव्यू में लाकर सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस को अधिक विजुअल और लोकल बना रहे हैं.
भारत में यूजर जल्द ही देश में 100 से अधिक सरकारी योजनाओं का सारांश हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्राप्त कर सकेंगे. गूगज ने अगस्त में यूजर्स को रिजल्ट पेज छोड़े बिना हिंदी से अंग्रेजी में स्विच करने के लिए एक टॉगल के साथ भारत में सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस (एसजीई) का विस्तार भी किया.
कंपनी ने जानकारी दी कि सर्च में जेनरेटिव एआई जल्द ही यूजरों को आासानी से स्थानीय जगहों और शहर में होने वाले कार्यक्रमों को तलाशने में मदद करेगा. सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस यूजर्स की रिव्यूज को शामिल भी करेगा. इससे कई जानकारियों जैसे- ‘क्या उस जगह पर जाने के लिए व्हीलचेयर इस्तेमाल हो सकता है’ को शामिल करने में मदद मिलेगी.
.
Tags: Google, Made in India, Make in india, Tech news
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 21:01 IST





