ठंड का आगाज़ हो गया है, और अब लोगों ने भी इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है. अब ऐसा मौसम आ गया है, जिसमें ठंडे पानी से नहाना किसी आफत से कम नहीं लगती है. इसलिए अब लोग गर्म पानी से नहाने लगे हैं. जिनके पास गीज़र है, उनका काम तो आसानी से हो जाता है. लेकिन जिनको स्टोव पर पानी गर्म करना पड़ता है. ऐसे में कुछ लोग तो गीज़र खरीदने की सोच रहे होंगे, मगर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ज़्यादा खर्च नहीं करना होता है. तो अगर आप भी कम खर्च में गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपके लिए काफी सही सॉल्यूशन लाए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे वाटर हीटिंग मशीन के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है.
NOVA Submersible NIH 426 इंस्टेंट Heat 1500 W Immersion हीटर रॉड को फ्लिपकार्ट से 425 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये रॉड एक स्टाइलिश ऑरेंज प्लास्टिक बॉडी और एक पावरफुल हीटिंग एलिमेंट है.
NIH430 इमर्शन हीटर आपको अपनी वॉटर रेसिस्टेंट शॉक प्रूफ बॉडी के साथ आता है किसी भी झटके के बारे में चिंता करने से बचाता है. ये 1500W के इंस्टेंट IC टेक्नोलॉजी के साथ आता है.
Long Way LWIR01 शॉक प्रूफ इमर्शन हीटर रॉड को फ्लिपकार्ट से 399 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें कॉपर का हीटिंग एलिमेंट है. ये 1500W के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि ये शॉक प्रूफ है. यानी कि इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहता है.
BAJAJ वाटरप्रूफ शॉक प्रूफ इमर्शन हीटर रॉड को ग्राहक 595 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये हीटिंग रॉड 1000W के साथ आता है. सिक्योरिटी और लॉन्ग लाइफ के लिए वॉटर प्रूफ प्लेटेड हीटिंग एलिमेंट मिलता है, जो जंग से सुरक्षा प्रदान करता है. झटके और जंग से बचाने के लिए इसपर प्लास्टिक हैंडल मिलता है.
.
Tags: Flipkart, Portable gadgets, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : October 17, 2023, 14:15 IST





