traffictail

6000mAh बैटरी, 8GB RAM, गिनते-गिनते थक जाएंगे इस फोन की खूबियां, आज पहली बार सेल में!

SHARE:

मोटो g24 पावर को हाल ही में लॉन्च किया गया था और आज इस फोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी. फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी और अल्ट्रा प्रीमियम डिज़ाइन है. इस फोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये रखी गई है, जो कि इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के लिए है. इस सीरीज के टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है.

लेकिन ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को 8,249 रुपये के शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं. इस फोन की सबसे खास इसकी 6000mAh की बैटरी है. आइए जानते हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस. फीचर्स की बात करें तो मोटो के इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ IPS LCD क्वालिटी से लैस है. फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, और इसकी ब्राइटनेस 537 निट्स पीक होगी. मोटोरोला फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC है.

ये एंड्रॉयड 14 माय UX पर चलने वाला स्मार्टफोन है. इसके अलावा फोन में 8GB तक LPDR4x रैम मिल रही है. कंपनी ने इस रैम को बूस्ट तकनीक के साथ पेश किया है, जिसकी ऑनबोर्ड मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment