traffictail

OnePlus 12R की धुंआधार सेल आज, फोन के साथ फ्री मिल रहा है महंगा वाला ईयरबड्स

SHARE:

वनप्लस ने हाल ही वनप्लस 12 सीरीज़ के दो फोन को लॉन्च किया था. सीरीज़ के सस्ते वरिएंट वनप्लस 12R को आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. अमेज़न से मिली जानकारी के मुताबिक फोन कि खरीद पर ग्राहकों को वनप्लस Buds Z2 मुफ्त में मिल जाएगा. यानी कि डबल फायदा. इसके अलावा ये भी पता चला है कि अगर खरीदारी के लिए आप ICICI बैंक या वन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

कीमत की बात करें तो वनप्लस 12R के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 और 16GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹45,999 रखी गई है. ग्राहक इस फोन को कूल ब्लू और आयरन ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बार-बार हैंग या धीमा चलता है फोन? तुरंत चेंज करें ये छोटी सी Settings, मक्खन जैसा चलेगा मोबाइल

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लेटेस्ट वनप्लस 12R में 6.78-इंच का AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है, जो कि LTPO4.0 के सपोर्ट के साथ आता है. इसका मतलब ये है कि ऐप चलने के हिसाब से स्मार्टफोन 1-120Hz तक रिफ्रेश रेट पर काम कर सकता है.

वनप्लस 12R 16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है. ये दमदार फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है जिसे सभी ग्राफिक्स टास्क के लिए एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें- Setting में थोड़ा सा बदलाव करेंगे तो पूरा दिन चलती रहेगी बैटरी, चार्जर साथ रखने का झमेला ही खत्म

कैमरे की बात करें तो पर इस फोन में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहकों को इस गजब के स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है.

पावरफुल है बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इस वनप्लस 12R फोन में NFC, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एक डुअल नैनो-सिम सेटअप दिया गया है. पावर के लिए वनप्लस 12R में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 100W SUPERVOOC चार्जर के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है.

Tags: Amazon, Mobile Phone, Oneplus, Tech news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment