traffictail

अब हो जाइए टेंशन फ्री, iPhone चोरी होने पर नहीं होगी चिंता, कंपनी ने निकाला तगड़ा जुगाड़

SHARE:

नई दिल्ली. आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है. कंपनी ने आईओएस 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तीसरा बड़ा अपडेट आईओएस 17.3 जारी किया है. इस अपडेट के साथ टेक दिग्गज ने सपोर्टेड डिवाइसों में स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन (Stolen Device Protection) फीचर जोड़ा है.

अगर कोई आपका आईफोन और आपका पासकोड दोनों प्राप्त करने में सफल हो जाता है तो यह फीचर निजी जानकारी तक पहुंच को सीमित कर देगा. इस फीचर के लिए पासवर्ड एक्सेस करने, लॉस्ट मोड को बंद करने, सफारी में खरीदारी करने आदि जैसे काम करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी.

ऐपल ने सपोर्ट डॉक्यूमेंट में लिखा, “जब आपका आईफोन फैमिलियर लोकेशन्स, जैसे घर या ऑफिस से दूर होता है, तो यह डिवाइस सुरक्षा की एक लेयर जोड़ती है और आपका आइफोन चोरी होने की स्थिति में आपके अकाउंट और पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करती है.”

कैसे करें डाउनलोड
इसके अलावा, अपडेट में कुछ होटल रुम के टीवी पर सीधे एयरप्लेइंग कंटेंट के लिए सपोर्ट, साथ ही सहयोगी ऐपल म्यूजिक प्लेलिस्ट बनाना शामिल है. नए अपडेट (आईओएस 17.3) को सेटिंग्स के जनरल में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.

आईओएस 15.8.1 और आईओएस 16.7.5 भी जारी
कंपनी ने आईओएस के पुराने वर्जन चलाने वालों के लिए आईओएस 15.8.1 और आईओएस 16.7.5 भी जारी किया है. इसके अलावा, ऐपल ने घोषणा की कि सभी आईफोन 14 और 15 मॉडल में क्रैश डिटेक्शन के लिए सुधार हैं.

Tags: Apple, Iphone

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment