traffictail

धरी रह गई सारी सेफ्टी, जब 15 सेकेंड में हैक हुआ लेटेस्ट iPhone, फिसड्डी निकला सवा लाख का मोबाइल

SHARE:

नई दिल्ली. iPhone की पहचान दुनियाभर में सबसे सिक्योर फोन्स में होती है. इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से इसे दुनियाभर के सारे बड़े सेलिब्रिटी भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, एक बार ऐसा भी हुआ था, जब iPhone के लेटेस्ट मॉडल को महज 15 सेकेंड्स में हैक कर लाइव दिखाया गया था. ये बात इसलिए भी अहम है क्योंकि महंगे iPhone को महज सेकेंड्स में हैक करना किसी को भी हैरान कर सकता है.

दरअसल, हर साल चीन के चेंगदू में तियानफू कप का आयोजन किया जाता है. इसमें वाइट हैट हैकर्स अपनी स्किल्स दिखाते हैं. साल 2021 में भी इस आयोजन में हैकर्स पहुंचे और अपनी स्किल्स का जादू दिखाकर बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनियों को सरप्राइज कर दिया है. इसी साल इस कंपीटिशन में एक बड़ा नाम Apple का था, जिसे एथिकल हैकर्स ने चकित कर दिया.

ये भी पढ़ें: पूरा पैसा आ जाएगा वापस! ऑनलाइन ठगी का शिकार होते ही इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

लेटेस्ट iPhone 13 Pro को किया गया था हैक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय iOS 15.0.2 पर चल रहे लेटेस्ट iPhone 13 Pro को हैकर्स एक बार नहीं बल्कि दो बार लाइव हैक कर दिखाया. इसमें हैकर्स को सिर्फ 15 सेकेंड का समय लगा. कंपटीशन में शामिल हुई टीमों में से एक कुनलुन लैब थी जो 15 सेकंड से कम समय में iPhone 13 Pro में सेंध लगाने में सफल रही थी. टीम ने स्मार्टफोन को हैक करने के लिए सफारी ब्राउजर में एक वल्नेरेबिलिटी का फायदा उठाया था. iPhone 13 Pro की मौजूदा शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है.

कुनलुन लैब के सीईओ Qihoo 360 के पूर्व CTO रहे थे. सीईओ ने महज 15 सेकेंड में सबके सामने स्मार्टफोन को लाइव हैक करके दिखाया था. हालांकि, इस हैकिंग के प्रयास से पहले उन्होंने कई हफ्ते की तैयारी भी की थी. इस कंपटीशन में न सर्फि Kunlun Lab ने iPhone 13 Pro को हैक किया था. बल्कि एक और Pangu ने iPhone 13 को भी बेहद कम समय में हैक कर दिखाया था. इसके लिए टीम को 300,000 डॉलर का इनाम भी दिया गया था. आपको बता दें कि बाद में ये हैकर्स संबंधित कंपनियों को अपनी खामियों को दूर करने के लिए तरीके भी बता देते हैं.

Tags: Apple, Hacking, Iphone, Tech news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment