सैमसंग फैंस को कंपनी के लेटेस्ट फोन गैलेक्सी S24 सीरीज़ का काफी समय से इंतज़ार था, और अब ये इंतज़ार खत्म हो चुका है. कंपनी ने नई सीरीज़ में 3 फोन लॉन्च कर दिए हैं. लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर आप सैमसंग गैलेक्सी गैलेक्सी S23 सीरीज़ के सबसे महंगे फोन गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को मुफ्त में पाना चाहते हैं तो आपके लिए कंपनी ने बेहतरीन ऑफर का ऐलान किया है. सैमसंग ने अपने प्लैटफॉर्म पर नए ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत ग्राहकों को टीवी की खरीद पर फोन को मुफ्त में दिया जाएगा.
सैमसंग का ये ऑफर ‘Future Fest’ के तहत दिया जा रहा है. अगर ग्राहक सैमसंग 98 इंच Neo QLED 4K और QLED 4K TVs को खरीदते हैं तो प्रमोशनल ऑफर के तहत इस सैमसंग गैलेक्सी S23 Ultra को फ्री में दिया जा रहा है. इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है, लेकिन आपको ये बिना किसी चार्ज के मिल जाएगा.
इसके अलावा अगर आप 50-इंच और बड़े नियो QLED, OLED, QLED और क्रिस्टल 4K UHD टीवी खरीदते हैं तो आपको इनके साथ 37,990 रुपये की कीमत वाला एक सैमसंग Q सीरीज साउंडबार मुफ्त में दिया जाएगा.
फोटो: Samsung
इसके अलावा चुनिंदा सैमसंग 85-इंच और 75-इंच नियो QLED टीवी में खरीदने वालों को सैमसंग 50-इंच QLED 4K द सेरिफ़ टीवी फ्री में दिया जाएगा, जिसकी कीमत 69,990 रुपये है.
साथ ही यह ऑफर चुनिंदा सैमसंग 65 और 55-इंच OLED और QLED 4K टीवी की खरीद पर यूज़र्स को फ्री में सैमसंग साउंडबार मिलेगा, जिसकी कीमत 15,990 रुपये है.
इसके अलावा, ग्राहक सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके चुनिंदा टीवी मॉडल खरीदने पर 10% अडिशनल कैशबैक के साथ 20% तक कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं. यह ऑफर Samsung.कॉम और भारत के सभी रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा.
.
Tags: Samsung, Tech news, Tech news hindi, TV
FIRST PUBLISHED : January 18, 2024, 10:08 IST





