नई दिल्ली. Amazon Great Republic Day Sale 2024 की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और ये सेल 19 जनवरी तक जारी रहेगी. इस दौरान ग्राहकों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर, फैशन और फर्निचर कई प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. अगर आप 43-इंच में 4K रेजोल्यूशन के साथ एक नया स्मार्ट TV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के अलावा यहां बैंक ऑफर्स का भी फायदा दिया जा रहा है. SBI कार्डहोल्डर्स क्रेडिट और EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इतना ही नहीं Amazon Pay ICICI Credit यूजर्स 5 प्रतिशत तक कैशबैक और वेलकम पॉइंट्स भी मिलेंगे. ग्राहकों को यहां सेल में नो कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. आइए जानते हैं बेस्ट डील्स.
ये हैं 4K smart TVs पर बेस्ट डील्स
ग्राहक अमेजन की जारी सेल में Sony Bravia KD-43X64L को 59,900 रुपये की जगह 39,490 रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह Samsung UA43CUE70AKLXL को 54,900 रुपये की जगह 28,490 रुपये में, LG 43UR7500PSC R को 49,990 रुपये की जगह 27,990 रुपये में और MI L43M8-A2IN को 42,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
वहीं, ग्राहक OnePlus 43Y1S Pro को 39,999 रुपये की जगह 21,499 रुपये में और Redmi L43R7-7AIN को 42,999 रुपये की जगह 20,499 रुपये में खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि ग्राहक स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे कई और गैजेट्स पर सेल के दौरान छूट का फायदा उठा सकते हैं.
.
Tags: Amazon, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : January 17, 2024, 20:28 IST





