हाइलाइट्स
World of Statistics ने 10 सबसे खराब पासवर्ड जारी किए.
ज्यादातर यूजर्स सिर्फ नंबर और अल्फाबेट का यूज करते हैं.
कमजोर पासवर्ड के चलते अकाउंट हैक होने का खतरा रहता है.
Worlds Top 10 Worst Passwords: इंटरनेट बैंकिंग, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन शॉपिंग समेत किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल लोग हमेशा यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए करते हैं. इनमें पासवर्ड सबसे अहम होता है. अगर आप कमजोर या कॉमन पासवर्ड बनाते हैं तो इसे आसानी से हैक किया जा सकता है. देश-विदेश में बैठे साइबर अपराधी हमेशा लोगों के कमजोर पासवर्ड का फायदा उठाकर अकाउंट को हैक कर लेते हैं.
इसमें सबसे ज्यादा खतरा इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ा होता है, क्योंकि यहां सवाल पैसों का होता है. इसके अलावा, सोशल मीडिया अकाउंट्स समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म्स से भी निजी जानकारियों के लीक होने का खतरा रहता है इसलिए हमेशा मजबूत पासवर्ड बनाना चाहिए. अब सवाल है कि कमजोर पासवर्ड की क्या निशानी होती है और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड कैसे बनाए जाते हैं. आइये जानते हैं.
ये हैं 10 सबसे कमजोर पासवर्ड
World of Statistics ने दुनिया के सबसे खराब 10 पासवर्ड के बारे में बताया है, जिन्हें आसानी से क्रैक किया जा सकता है. अगर आप भी इस तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसे तुरंत बदलने की जरूरत है.

ऊपर दिए गए ये सभी पासवर्ड बहुत ही कॉमन और कमजोर हैं, जिन्हें आसानी से क्रैक करके लोगों को चूना लगाया जा सकता है. देश और दुनिया में साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं व लोगों ने पासवर्ड बनाने में बरती लापरवाही के चलते पैसे गंवाए हैं.
कैसे बनाएं मजबूत पासवर्ड
आमतौर पर स्ट्रॉन्ग पासवर्ड 8-12 वर्ड्स का होता है. जिसमें कैपिटल और स्मॉल लेटर व स्पेशल कैरेक्टर शामिल होते हैं. उदाहरण के तौर पर Pucab1978! याद रखें पासवर्ड जितना लंबा होगा, उतना अच्छा होगा.
पासवर्ड बनाते समय मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. इसके इस्तेमाल के बाद हैकर्स को आपके अकाउंट में आने से पहले सिक्योरिटी जांच के दो लेवल से गुजरना होता है. वैसे तो हर साइट पर पासवर्ड क्रिएट करते समय जरूरी निर्देश दिए जाते हैं जिनका पालन करके आप मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं.
.
Tags: Cyber Crime, Cyber Fraud, Fake Call, Fake Message
FIRST PUBLISHED : January 17, 2024, 16:44 IST





