traffictail

OPPO Reno 11 vs Redmi Note 13 Pro+: ये हैं मिड-रेंज सेगमेंट के दो नए दिग्गज फोन, यहां समझें दोनों में अंतर

SHARE:

नई दिल्ली. OPPO Reno 11 और Redmi Note 13 Pro+ दोनों ही नए स्मार्टफोन्स. इन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा गया है. इन दोनों पॉपुलर फोन्स में क्या अंतर है हम यहां आपको बताने जा रहे हैं. ताकी आपको दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट में आसानी हो.

कीमत
Oppo Reno 11 5G की कीमत 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 25 जनवरी से शुरू होगी. Redmi Note 13 Pro+ की बात करें तो इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट 35,999 रुपये रखी गई है. इस फोन की बिक्री शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Samsung के इन दो फोन्स पर है 3,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, ऊपर से बैंक ऑफर भी, फीचर्स हैं कमाल के

डिस्प्ले
Oppo Reno 11 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi Note 13 Pro+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

प्रोसेसर
ओप्पो का फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और रेडमी का फोन MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर पर चलता है.

कैमरा
ओप्पो के फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP+8MP+32MP कैमरा सेटअप और रेडमी के फोन के रियर में 200MP + 8MP + 2MP कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, इनमें सेल्फी के लिए क्रमश: 32MP और 16MP कैमरा मौजूद है.

बैटरी
दोनों ही फोन्स की बैटरी 5,000mAh की है. हालांकि, ओप्पो के फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रेडमी के फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.

Tags: Oppo, Redmi, Tech news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment