नई दिल्ली. आजकल पहले की तरह लोग नॉर्मल टीवी नहीं खरीदना पसंद करते हैं. लोगों की पसंद अब स्मार्ट हो गई है. स्मार्ट टीवी में आराम से केबल के चैनल्स भी चल जाते हैं. साथ ही इसमें OTT ऐप्स और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग शो और मूवी देखना पसंद करने लगे हैं. इनमें YouTube और Amazon Prime जैसे ऐप्स चल जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी भी तलाश एक स्मार्ट टीवी की है. तो हम यहां आपको ये बेहद सस्ते में मिल रहे स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं.
स्मार्ट टीवी की तलाभ में अगर आप हैं तो Amazon पर एक 32-इंच के स्मार्ट टीवी को बेहद सस्ते में ऑफर किया जा रहा है. इस साइज के टीवी को आप छोटी सी जगह में चला सकते हैं. अगर आप अकेले रहते हैं या दुकान में एक छोटा टीवी फिट करना चाहते हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए अच्छा रहेगा. तो आइए जानते हैं इस टीवी के बारे में.
दरअसल, VW 80 cm (32 inches) Linux Series Frameless HD LED TV को 16,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है. यानी ग्राहकों को यहां 53 प्रतिशत की छूट MRP वाली कीमत पर दी जा रही है. ग्राहक इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,610 रुपये की छूट भी पा सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी पर अमेजन पर कुछ बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं.
अब जानते हैं टीवी की खूबियां:
ये एक 32-इंच HD रेडी (1366X768) LED TV है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है और इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, eARC और Ethernet सपोर्ट दिया गया है. इसका साउंड आउटपुट 20W का है. इस टीवी में मिराकास्ट का भी सपोर्ट है. इस स्मार्ट टीवी में Prime Video, Youtube, Zee5, SONY liv, plex, YUPPTV और Eros now जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है. ये क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है और ये Linux OS पर चलता है. अच्छी बात ये है कि इस टीवी के साथ आपको 18 महीने की वारंटी भी मिलेगी.
.
Tags: Amazon, Smart TV, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : January 8, 2024, 08:51 IST





