traffictail

आ गया सबसे पतला 5G फोन, ₹12,000 से कम में मिलेगा आईफोन वाला फीचर, धूल पानी का नहीं होगा असर

SHARE:

Realme thinnest 5G Phone: रियलमी ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme C67 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि ये पहला ऐसा फोन है जो कि वाटर रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी के साथ आता है. कंपनी ने अपने इस फोन को 13,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जो कि इसके 4जीबी, 128जीबी के लिए है. वहीं इसके 6जीबी, 128जीबी के लिए ग्राहकों को 14,999 रुपये खर्च करना होगा. लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर 1,000 रुपये का कूपन और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा. ग्राहक ऑफर के तहत लिमिटेड टाइम के लिए फोन को 2,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.

कंपनी का दावा है कि ये सबसे पतला 5जी फोन है. ये अल्ट्रा स्लिम 7.89mm बॉडी के साथ आता है, और इसमें लेंस रिंग मिलती है. फोन में IP54 प्रोटेक्शन मिलता है, और ये पहला ऐसा फोन है जो इस टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसे पानी और धूल से बचाने वाले मटिरियल से बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- iPhone में क्या होता है i का मतलब, सालों से चलाने वाले भी यकीनन देंगे गलत जवाब!

Realme के इस नए फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसकी बड़ी स्क्रीन गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने का वादा करती है. आईफोन के डायनेमिक आईलैंड की तरह इस सस्ते फोन में मिनी कैप्सूल दिया गया है. इस मिनी कैप्सूल में यूज़र्स नोटिफिकेशन पा सकते हें, और कई फंक्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे.

फोटो क्रेडिट: Realme.

इस नए फोन दो कलर ऑप्शन सनी ओएसिस और डार्क पर्पल में आता है. इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलता है.

ये भी पढ़ें- फोन में ठीक से नहीं आता इंटरनेट तो तुरंत बदल दें ये Setting, मिलने लगेगी फर्राटेदार स्पीड

मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरा
कैमरे के तौर पर रियलमी C67 फोन में चैंपियन कैमरा है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है जो कि f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि ये 29 मिनट में 0-50% तक चार्ज हो सकता है.

Tags: Mobile Phone, Realme, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment