नई दिल्ली. itel ने अपने बजट स्मार्टफोन A05s के नए वेरिएंट को पेश किया है. इस फोन को कंपनी ने हाल ही में पेश किया था. ये फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध था. अब कंपनी ने इसके नए वेरिएंट को पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को डबल रैम और ज्यादा स्टोरेज मिलेगा. आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट के बारे में.
itel A05s को अब 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. यानी ग्राहक अब न केवल इसमें ज्यादा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. बल्कि ज्यादा डेटा भी स्टोर किया जा सकता है. इससे मल्टीटास्क आसानी से किया जा सकता है. इस नए वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे भारत के लीडिंग रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को नेबुला ब्लैक, ग्रीन और क्रिस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
itel A05s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
itel A05s के नए और पुराने वेरिएंट के बीच मेजर अंतर रैम और स्टोरेज कैपेसिटी का है. साथ ही यहां दो और अंतर भी बहै. पहला इस वर्चुअल रैम एक्सपांसन का भी सपोर्ट दिया गया है. नया वेरिएंट 4GB तक वर्चुअल रैम ऑफर करेगा. इससे रैम 8GB तक हो जाएगा. इससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग एक्सपीरिएंस बढ़िया मिलेगा.
साथ ही इस फोन के रियर में 2GB वेरिएंट के 5MP कैमरे की तुलना में 8MP कैमरा रियर में दिया गया है. बाकी के स्पेसिफिकेशन्स और प्रोडक्ट का डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा. नए itel A05s में पहले की तरह 6.6-इंच IPS LCD वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर मौजूद है.
ये फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर चलता है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है. साथ ही यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर माउंटेड है. फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी थिकनेस 9.18mm है.
.
Tags: 5G Smartphone, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : December 13, 2023, 06:52 IST





