traffictail

फैमिली में हों 4 लोग तो कितने लीटर वाला गीजर रहेगा बेस्ट? छोटा लगवाया तो रोएंगे, बड़ा लगवाया तो पछताएंगे

SHARE:

नई दिल्ली. उत्तर भारत में खासतौर पर अब सर्दियों के दिन शुरू हो गए हैं. ऐसे में लोग अब गर्म पानी के लिए गीजर-हीटर का इस्तेमाल करने लगे हैं. अगर आप भी इस सीजन नया गीजर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या पुराना गीजर बदलना चाह रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा. गीजर खरीदने के लिए सबसे पहली चीज जो हमें ध्यान देनी होती है वो इसकी कैपेसिटी है. क्योंकि, कम कैपेसिटी वाले गीजर से आपकी जरूरत पूरी नहीं होगी और ज्यादा में बिजली और संसाधन की खपत बढ़ जाती है.

ज्यादातर लोग आज के समय में छोटी फैमिली के साथ रहते हैं. यानी लगभग चार लोगों का एक परिवार होता है. अकेले रह रहे लोग वैसे भी इमर्शन रॉड का इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन, चार लोगों के परिवार में अक्सर गीजर का इस्तेमाल किया जाता है. अब सवाल ये है कि चार लोगों के परिवार में कितनी कैपेसिटी का गीजर का इस्तेमाल करना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में.

ये भी पढ़ें: नोएडा का नेहरू प्लेस! ऑनलाइन से भी कम कीमत में मिलते हैं फोन, दूर-दूर से आते हैं ग्राहक

चार लोगों के लिए कितनी होनी चाहिए गीजर की कैपेसिटी?
वाटर हीटर बनाने वाली बड़ी कंपनी Racold के मुताबिक अगर आप 3-4 लोगों के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं. तो आपको लार्ज स्टोरेज टैंक वाले इलेक्ट्रिक गीजर की जरूरत होगी. इस गीजर की कैपेसिटी 25L से 50L लीटर के बीच होनी चाहिए.

इसी तरह अगर आपकी फैमिली में 2 से 3 लोग रहते हैं तो आपको 15L से 25L कैपेसिटी वाले गीजर की जरूरत होगी. वहीं, अगर आप 1 से 2 लोगों के लिए गीजर खरीदना चाहते हैं तो आपको 10 से 15L कैपेसिटी वाली गीजर की जरूर होगी. गीजर की कैपेसिटी खरीदते वक्त आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि आपके घर में गर्म पानी की कितनी खपत होती है.

कैपेसिटी के अलावा गीजर खरीदते वक्त कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होगा. जैसे कि आप किस लोकेशन में रह रहें हैं. अगर आप पहाड़ों पर रहे हैं तो आपको टैंकलेस वाटर हीटर अच्छा ऑप्शन नहीं रहेगा. आपको बड़े टैंक वाले आप्शन्स की तरफ जाना होगा.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment