गूगल (Google ) की की मूल कंपनी Alphabet अपना अब तक का सबसे बड़ा और सबसे सक्षम AI मॉडल जेमिनी दुनिया के सामने लेकर आई है. तकनीकी दिग्गज कंपनी उभरते कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र का नेतृत्व करने की दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों OpenAI के GPT-4 और मेटा के Llama 2 को टक्कर देना चाहती है. गूगल ने नए एआई मॉडल को काफी एडवांस बनाया है. दुनिया भर के Bard और Pixel यूजर्स के लिए Gemini AI उपलब्ध हो गया है.
डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस के नेतृत्व में Google डीपमाइंड नामक एकल डिवीजन में अपनी एआई अनुसंधान इकाइयों, डीपमाइंड और गूगल ब्रेन के विलय के बाद अल्फाबेट का यह पहला एआई मॉडल है.
Gemini AI की क्या है खासियत
जेमिनी एआई (Gemini AI) को एक समय कई प्रकार से काम करने के लिए बनाया गया है. यह अलग-अलग प्रकार की जानकारियों, जैसे- टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, इमेज और वीडियो पर एक ही समय पर काम कर सकता है.
.
Tags: Artificial Intelligence, Google
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 06:03 IST





