नई दिल्ली. Tecno Spark 20 कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है. ये फोन Spark series का हिस्सा है. इस फोन में MediaTek का Helio G85 प्रोसेसर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड HiOS 13 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन की बैटरी 5,000mAh की है.
Tecno Spark 20 की कीमत खुलासा अभी नहीं किया गया है. फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इसके स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट किया है. लेकिन, फोन की उपलब्धा के बारे में भी अभी जानकारी नहीं दी गई है. ये हैंडसेट ग्राहकों को साइबर वाइट, ग्रैविटी ब्लैक, मैजिक स्किन 2.0 (ब्लू) और नियॉन गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है.
ये भी पढ़ें: कैसा होगा iPhone 16? बाहर आने लगी जानकारियां, क्या सभी नए मॉडल्स में मिलेगा ये खास बटन?
Tecno Spark 20 के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड HiOS 13 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें कंपनी का Dynamic Port फीचर भी दिया गया है. इसमें नोटिफिकेशन्स और दूसरी जानकारियां सेल्फी कैमरे के कटआउट में नजर आती हैं.
ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB तक रैम दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया है. सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा. यहां सेल्फी के लिए दो LED फ्लैश भी दिए गए हैं. फोन की इंटरनल मेमोरी 256GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
.
Tags: 5G Smartphone, Tech news hindi, Tecno
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 06:31 IST





