नई दिल्ली. आजकल हर फोन में WhatsApp जरूर होता है. क्योंकि, मेटा का ये इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय है. लोग पर्सनल हो या प्रोफेशनल सभी तरह के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं. अच्छी बात ये है कि इससे अब कई तरह की सर्विसेज को भी एक्सेस किया जा सकता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी वॉट्सऐप के जरिए अपनी सेवाएं ग्राहकों को मुहैया कराता है.
SBI WhatsApp Banking सेवा के जरिए ग्राहक कई तरह की इन्क्वायरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी अलग तरह के ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं होगी. केवल वॉट्सऐप के जरिए ही बैंक से जुड़े आपके छोटे-मोटे काम आसानी से हो जाएंगे. इस सुविधा की शुरुआत कुछ समय पहले की गई थी.
ये भी पढें: अपने WhatsApp को बनाएं पहले से और भी ज्यादा सेफ, ये फीचर करेगा आपकी मदद
SBI वॉट्सऐप बैंकिंग के जरिए आप ये जानकारियां पा सकते हैं:
- अकाउंट बैलेंस
मिनी स्टेटमेंट (लास्ट 5 ट्रांजैक्शन)
पेंशन स्लिप सर्विस
लोन प्रोडक्ट्स के इंफॉर्मेशन (होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लो, एजुकेशन लोन)
डिपॉजिट प्रोडक्ट्स के इंफॉर्मेशन (सेविंग अकाउंट, रीकरिंग डिपॉजिट, टर्म डिपॉजिट)
NRI सर्विसेज (NRE अकाउंट, NRO अकाउंट)
इनके अलावा भी कुछ और सेवाओं को एक्सेस किया जा सकता है.
SBI के मुताबिक अकाउंट होल्डर्स इन जानकारियों को वॉट्सऐप के जरिए बिना YONO ऐप लॉगिन किए या ATM गए एक्सेस कर सकते हैं. यूजर्स को इस सर्विस को एक्सेस करने के लिए अपने SBI अकाउंट को वॉट्सऐप सर्विस के लिए रजिस्टर करना होगा और SMS के जरिए पहले अपनी सहमति देनी होती है.
SBI WhatsApp service के लिए ऐसे करें रजिस्टर:
SBI वॉट्सऐप बैंकिंग सर्विस के लिए अपने बैंक अकाउंट को रजिस्टर करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘WAREG A/C No’ लिखकर 917208933148 पर SMS करना होगा. फिर जैसे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आप SBI के वॉट्सऐप सर्विस को इस्तेमाल कर पाएंगे.
इसके बाद आपको वॉट्सऐप ओपन कर +909022690226 पर Hi लिखकर भेजना होगा. यहां फिर पॉप-अप मैसेज ओपन हो जाएगा.
इसके बाद आपको अकाउंट बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे.
अगर आप अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आपको 1 टाइप करना होगा. वहीं, मिनी स्टेटमेंट के लिए 2 टाइप करना होगा.
.
Tags: Sbi, Tech news, Tech News in hindi, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : November 13, 2023, 08:17 IST





