traffictail

दिसंबर में Google डिलीट करने वाला है लाखों अकाउंट, इससे पहले ही बना लें अकाउंट को सेफ!

SHARE:

नई दिल्ली. अगर आप जीमेल इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. क्योंकि, गूगल ऐसे जीमेल यूजर्स के अकाउंट दिसंबर से डिलीट करने जा रहे हैं तो इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करते. एक हालिया घोषणा में गूगल ने सभी जीमेल यूजर्स के लिए एक अर्जेंट डेडलाइन जारी किया था. कंपनी ने कहा था कि यूजर्स के लिए अकाउंट अगले महीने डिलीट हो सकते हैं.

कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि जीमेल अकाउंट्स को डिलीट करने की प्रक्रिया दिसंबर 2023 से शुरू की जाएगी. ऐसे अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा जो कम से कम दो साल से एक्टिव नहीं हैं. जो यूजर्स Gmail, Docs, Calendar और Photos का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यानी एक्टिव अकाउंट्स को कुछ नहीं होगा. लेकिन, अगर आपने 2 साल से भी ज्यादा समय से अपने जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको एक्शन लेने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: जहरीली हवा से खुद को बचाएं, सस्ते में खरीदने के लिए ये हैं 5 बेस्ट एयरप्यूरीफायर, कार-घर-दफ्तर हर जगह आएगा काम

साइबर सिक्योरिटी है खतरा
नई पॉलिसी सिक्योरिटी को एन्हांस करने के उद्देश्य से लाई गई है. क्योंकि इनएक्टिव पुराने अकाउंट्स को साइबर अपराध का ज्यादा खतरा होता है. गूगल ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि अगर आपने अपने गूगल अकाउंट को करीब 2 साल से इस्तेमाल नहीं किया है या इसमें लॉगिन नहीं हुआ है तो हम अकाउंट और इससे कंटेंट्स को डिलीट कर सकते हैं. इसमें Google Workspace का डेटा शामिल है, जिसमें Gmail, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर और Google फ़ोटो शामिल हैं.

अकाउंट डिलीट होने के खतरे से बचने के लिए गूगल ने सतर्क रहने और कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दिया है. अकाउंट डिलीट करने से पहले गूगल की ओर से अकाउंट ई-मेल एड्रेस और रिकवरी ई-मेल एड्रेस दोनों पर कई नोटिफिकेशन दिए जाएंगे. ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रह है. इनएक्टिव अकाउंट्स अपराधियों से टारगेट में ज्यादा रहता है. इसमें कमजोर पासवर्ड होता है. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की कमी होती है और सिक्योरिटी चेक्स भी कम हुए होते हैं. ऐसे में गूगल चाहता है कि आप सेफ माहौल में एक्टिव अकाउंट का इस्तेमाल करें.

Tags: Apps, Gmail, Google, Tech news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment