Diwali Photography tricks: देशभर में आज दिवाली मनाई जा रही है. हर कोई इस त्योहार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ सेलिब्रेट करता है. हर तरफ लाइटें लगी रहती है, जिससे कि काफी रौनक बढ़ जाती है. दिवाली पर सबसे ज़्यादा क्रेज नए कपड़ों का होता है, और साथ ही अच्छे-अच्छे पकवान से भी मन खुश रहता है. कोई भी त्योहार हो या किसी भी मौके पर फोटो क्लिक न किया जाए ऐसा नहीं हो सकता है. फोटोज़ से मेमोरी सेव हो जाती है और जब चाहे उन मोमेंट को जिया जा सकता है. अगर आप भी इस दिवाली कुछ बेहतरीन फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो इन टिप्स को ज़रूर याद रखें. हम आपको बताएंगे कुछ आसान टिप्स के बारे में….
फोटो शूट करते समय, अपने फ्रेम को कंपोस करना ज़रूरी है. जलते हुए दीये पर क्लिक करने के लिए, लौ पर फोकस एडजस्ट करें.
इसी तरह, जलते पटाखों की तस्वीरें क्लिक करने के लिए सबसे पहले फ्रेम तैयार करना ज़रूरी हो जाता है. अपने डिवाइस को स्टेबल रखने का प्रयास करें. अगर आप ट्रायपॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं तो ज़रूर करें.
ज्यादातर फोन आपको फोटो को क्लिक करते समय ब्राइटनेस को मैन्युअल रूप से कंट्रोल करने की अनुमति देते हैं. सुनिश्चित करें कि कमरे का ज़्यादा फायदा उठाने के लिए उसमें उचित रोशनी हो. विशेषकर दिवाली के लिए रोशनी को निचली तरफ रखने की सलाह दी जाती है. आप कुछ फिल्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फोटो क्लिक करने के बाद उन्हें एडिट कर सकते हैं.
दिवाली पर बेहतरीन फोटो चाहिए तो डिवाइस के एक्सपोजर से प्ले करने की कोशिश करें. आप इसे आराम से मैनुअली एडजस्ट कर सकते हैं. ऐसा नहीं है तो थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद भी ले सकते है, जिससे ऑटोमैटिकली एक्सपोजर हो सकता है.
.
Tags: Diwali, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 13:06 IST





