traffictail

WhatsApp Feature: पुराने चैट को ढूंढना होगा और भी आसान, अब तारीख से सर्च कर सकेंगे मैसेज

SHARE:

नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए बदलाव करती रहती है. अब वाट्सऐप पर पुराने मैसेज सर्च करने में परेशानी नहीं होगी. इस परेशानी को दूर करने के लिए अब वाट्सऐप ने एक नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है, जिससे किसी मैसेज को तारीख से सर्च किया जा सकेगा.

इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल वाट्सऐप वेब के बीटा वर्जन पर हो रही है. वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डब्‍ल्‍यूएबीटाइंफो (WABetaInfo) ने यह जानकारी दी है. इस फीचर को वाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.2348.50 पर देखा जा सकता है.

डब्‍ल्‍यूएबीटाइंफो ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वेब वर्जन पर तारीख के हिसाब से मैसेज सर्च करने का ऑप्शन नजर आ रहा है. यह फीचर मैसेजिंग ऐप में एक नया कैलेंडर आइकन जोड़ता है, जो मैसेज को सर्च करते समय दिखाई देता है. यह फीचर वर्तमान में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

ये भी पड़ें- WhatsApp Update: फोन नंबर अपने पास न होने पर भी ऐप में लॉग-इन कर पाएंगे यूजर, यूं होगा वेरिफिकेशन

नहीं पता कर पाएगा कोई आपकी लोकेशन
बता दें कि हाल ही में वॉट्सऐप ने एक नया ‘प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स’ ऑप्शन ऐड किया है, जो कॉल पर अन्य पार्टीज से आपकी लोकेशन को हाइड में मदद करता है. नया फीचर वॉट्सऐप सर्वर के माध्यम से रिलेइंग कॉल आपके आईपी एड्रेस को दूसरे यूजर्स से हाइड करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कॉल के दौरान अन्य यूजर्स आपके आईपी को नहीं देख सकता है और बाद में आपकी लोकेशन का भी पता नहीं लगा सकता है.

Tags: Whatsapp, WhatsApp Features, Whatsapp update

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment