नई दिल्ली. Meta पिछले कुछ समय से अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लगातार एन्हांस कर रहा है. हाल की महीनों में कंपनी ने प्रोटेक्श इंप्रूव करने के लिए कंपनी नए फीचर्स की घोषणा की थी. हालांकि, काफी सारे यूजर्स इनमें से कई सारे फीचर्स को नहीं जानते हैं. ऐसे में ये सुनिश्चित करने के लिए कि हर कोई WhatsApp पर उपलब्ध प्राइवेसी ऑप्शन्स के बारे में जानता हो. मेटा ने हाल ही में Privacy Checkup को पेश किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को तेजी से रिव्यू और मैनेज कर सकते हैं. ताकि यूजर्स ये कंट्रोल कर सके कि उनकी जानकारियां कौन देख रहा है.
ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक वॉट्सऐप का प्राइवेसी चेकअप फीचर यूजर्स को वॉट्सऐप सेटिंग्स में मौजूद सभी प्राइवेसी सेटिंग्स को लेकर गाइड करता है. ताकी यूजर्स इसे चेक कर सकें और अपनी जरूरत के मुताबिक सही प्रोटेक्शन इनेबल कर सकें. ये फीचर यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म पर दूसरों से शेयर हो रही और रिसीव बो रही जानकारियों पर भी कंट्रोल रखने की सुविधा देता है.
स्टार्ट करने के लिए आपको अपनी प्राइवेसी सेटिंग में जाकर Start checkup पर टैप करना होगा. इसके बाद आपको स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे. जहां से आप ये सेलेक्ट कर पाएंगे कि आपको कौन कॉन्टैक्ट कर सकता है, कौन ग्रुप में ऐड कर सकता है और आप ब्लॉक्ड कॉन्टैक्ट्स को भी मैनेज कर पाएंगे. साथ ही आप अपने पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस और रीड रिसिपिएंट को भी एडिट कर पाएंगे. इसके अलावा आप अपने चैट और ग्रुप्स में भी ज्यादा प्राइवेसी ऐड कर पाएंगे. इसके लिए आपको डिसअपीयरिंग मैसेज को सेट करना होगा और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप्स को इनेबल भी करना होगा.
अननोन कॉलर्स को ऐसे करें साइलेंट
इसके लिए पहले वॉट्सऐप ओपन करें और फिर सेटिंग्स पर जाएं. फिर अकाउंट पर टैप कर प्राइवेसी पर जाएं. स्क्रोल कर नीचे की तरफ आएं और Blocked कॉन्टैक्ट्स पर टैप करें. फिर टॉप राइट कॉर्नर से Add पर टैप करें. फिर कॉन्टैक्ट्स से अननोन को सेलेक्ट करें और फिर ब्लॉक पर टैप करें.
ऐसे इनेबल करें लॉक स्क्रीन
वॉट्सऐप ओपन करें और सेटिंग्स पर जाएं. फिर प्राइवेसी पर जाएं और नीचे की तरफ स्क्रोल कर स्क्रीन लॉक पर टैप करें. Require Face ID/Touch ID to Unlock को ऑन कर दें.
ऐसे इनेबल करें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA)
सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन कर सेटिंग्स पर जाएं. फिर अकाउंट पर टैप कर टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाएं. अब इनेबल टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर टैप करें. अब यहां 6 डिजिट पिन एंटर करें और फिर Next पर टैप करें. इसके बाद अपना ई-मेल एड्रेस डालें और नेक्स्ट पर टैप करें. इसके बाद आपको वेरिफिकेशन कोड के साथ एक ई-मेल मिलेगा. इसके बाद वॉट्सऐप पर इस कोड को एंटर करें और फिर Next पर टैप करें.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Whatsapp, WhatsApp Features
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 16:36 IST





