traffictail

फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल का आज है आखिरी दिन, Apple-Samsung-Google के ये फोन्स फिर नहीं मिलेंगे इतने सस्ते!

SHARE:

नई दिल्ली. Flipkart की बिग दिवाली सेल की शुरुआत 2 नवंबर को हुई थी और ये सेल 11 नवंबर यानी आज खत्म होने वाली है. इस सेल में स्मार्टफोन्स पर रेगुलर डिस्काउंट के अलावा SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. यहां सेल में पेटीएम बेस्ड ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा ग्राहकों के पास नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं.

फिलहाल हम यहां आपको कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इन्हें अभी भारी डिस्काउंट के बाद काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. चूंकि, आज सेल खत्म हो जाएगी. ऐसे में ग्राहकों के पास डील्स को एक्सेस करने का ये आखिरी मौका होगा.

iPhone 14
इस फोन के 128GB वेरिएंट को अभी 69,900 रुपये की जगह 57,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यहां ग्राहकों को 11,901 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है. साथ ही ग्राहकों को यहां डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये की छूट भी दी जा रही है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 46,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Flipkart सेल की गदर डील, 70 हजार वाला सैमसंग का फोन मिल रहा है 30 हजार में, टूट पड़ी जनता!

iPhone 13
iPhone 13 के 128GB वेरिएंट को अभी 59,900 रुपये की जगह 51,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. ग्राहकों को यहां 7,901 रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. SBI EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहक 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर भी ग्राहक 46,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं.

Pixel 7
Google Pixel 7 के 128GB वेरिएंट को अभी ग्राहक 59,999 रुपये की जगह 42,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन पर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स के जरिए 1,500 रुपये की छूट भी पा सकते हैं. ये फोन Google Tensor G2 प्रोसेसर के साथ आता है.

Samsung Galaxy S21 FE 5G
सैमसंग के इस फोन को ग्राहक अभी 69,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं. SBI क्रेडिट कार्ड वाली डील का भी फायदा ग्राहक यहां उठा सकते हैं. ये फोन Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है.

Realme 11 Pro+ 5G
फ्लिपकार्ट सेल में रियलमी के इस स्मार्टफोन के 256GB वेरिएंट को अभी 32,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये तक की छूट भी पाई जा सकती है. ये फोन 200MP कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है. इन तमाम फोन्स के अलावा भी कई जबरदस्त डील्स और डिस्काउंट ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर ऑफर किए जा रहे हैं.

Tags: Apple, Diwali Sale, Flipkart, Samsung

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment