traffictail

Instagram लाएगा वॉट्सऐप जैसा फीचर, आपने मैसेज पढ़ा या नहीं, सामने वाले को नहीं चलेगा पता

SHARE:

हाइलाइट्स

यह फीचर वॉट्सऐप के रीड रिसिप्‍ट जैसा ही है.
यह केवल आपको भेजे डायरेक्‍ट मैसेज पर काम करेगा.
इंस्‍टाग्राम कराउल फीचर पर भी काम कर रहा है.

नई दिल्‍ली. इंस्‍टाग्राम (Instagram) एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की मदद से इंस्‍टाग्राम पर किसी के द्वारा किए गए डायरेक्‍ट मैसेज को आप पढ़ भी लेंगे और सामने वाले को यह पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है. यह फीचर वॉट्सऐप (Whatsapp) पर रीड रिसिप्ट (Read Receipt) फीचर से मिलता-जुलता है. इसका मतलब है कि यह फीचर यूजर्स को इस ऐप के डायरेक्ट मैसेज (DMs) में रीड रिसीट को बंद करने की सुविधा प्रदान करेगा. मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पहले से ही इस तरह का फीचर प्रदान कर रहा है.

अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक मैसेज में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फीचर के बारे में बताया है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है, जो यूजर्स को अपने DM में रीड रिसीट्स विकल्प को बंद करने की सुविधा प्रदान करेगा. रीड रिसीट बंद करने से यूजर्स मैसेज पढ़ने के बाद भी दूसरों को यह देखने से रोक सकते हैं कि चैटबॉक्स में कोई मैसेज पढ़ा गया है. हालांकि, यूजर्स के पास इस फीचर को चालू रखने का भी विकल्प रहेगा.

ये भी पढ़ें- दिवाली से ठीक पहले Apple ने दिया बड़ा तोहफा, लगा दी है ऑफर्स की झड़ी, 14 नवंबर तक उठा लें फायदा

कब होगा लॉन्‍च
रीड रिसिप्‍ट को बंद करने की सुविधा देने वाला फीचर कब लॉन्‍च होगा, इसका खुलासा मोसेरी ने नहीं किया है. जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो यूजर्स इंस्टाग्राम की प्राइवेसी सेटिंग्स में यह दिखेगा. मोसेरी ने ऐप का जो स्‍क्रीनशॉट स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उससे यह भी पता चलता है कि ऐप के मेन्‍यू रीडिजाइन पर भी काम जारी हो सकता है. मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भी अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर इस नए फीचर की टेस्टिंग की घोषणा की है.

कराउजल फीचर पर काम कर रही कंपनी
इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कराउजल पोस्ट नामक नए फीचर पर भी काम कर रही है. इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर किसी फ्रेंड द्वारा आमंत्रित किए जाने पर मौजूदा फोटो में फोटो और वीडियो कैराउजल जोड़ सकेंगे. हाल ही में कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर कोलैब पोस्ट्स फीचर को जोड़ा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने किसी पोस्ट में अपने किसी अन्य यूजर को जोड़ पाते हैं और ऐसे पोस्ट दोनों यूजर्स के अकाउंट पर दिखाई देते हैं.

Tags: Business news in hindi, Instagram, Mark zuckerberg

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment