traffictail

दिवाली से पहले Jio का धमाका! स्मार्टफोन को टक्कर देगा ₹2599 का मोबाइल, धड़ल्ले से चलाइए वॉट्सऐप, फेसबुक

SHARE:

हाइलाइट्स

JioPhone Prima 4G में 2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन और 1800mAh की दमदार बैटरी.
जियो का नया फोन 23 भाषाओं में काम कर सकता है.
जियोफोन प्राइमा 4जी सिर्फ एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है.

Reliance New JioPhone Prima launched:  दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने Kai-OS पर बेस्ड 4G कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ (JioPhone Prima 4G) लॉन्च कर दिया है. कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसकी कीमत कंपनी ने 2599 रुपये रखी है. इस जियोफोन प्राइमा पर ग्राहक यूट्यूब, फेसबुक, वॉट्सऐप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाएं बस एक क्लिक पर मिल जाएंगी.

जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है. जियोफोन प्राइमा का डिजाइन काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है. इसके फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले शानदार रिजल्ट देती है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 1800mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें- फोन पर आज ही ON कर दें ये हिडेन Setting, तुरंत बंद हो जाएगी Spam Calls, जिसने जाना जुगाड़ वही हुआ खुश

वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिए गए हैं. मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी. स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है. जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है.

Photo: जियो.

गजब के फोन में 23 भाषाओं का सपोर्ट
जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है. चमकदार रंगों में आने वाले इस फोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेज़न से भी खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा सिर्फ एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है. यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक पावरफुल मोबाइल चाहते हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: Jio, Reliance Jio, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment