नई दिल्ली. याद करिए कुछ साल पहले तक हमें अपने फोन का बैलेंस चेक करने के लिए एक कोड डायल करना पड़ता था जो * या # से शुरू होता था. समय के साथ इनका इस्तेमाल खत्म हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी भी ढेर सारे ऐसे सीक्रेट कोड (Secret Code) हैं जो चुटकियों में आपके फोन में छिपी जानकारी को बाहर ला सकते हैं. ये सीक्रेट कोड्स बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल होते हैं. ये कोड्स आपको आपके स्मार्टफोन की बहुत सी जरूरी जानकारी देते हैं.
एंड्रॉयड में 2 तरह से सीक्रेट कोड होते हैं
ये दो तरह के सीक्रेट कोड अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) और मेन मशीन इंटरफेस (MMI) होते हैं. USSD एक कैरियर स्पेसिफिक कोड होता है जो आपको नेटवर्क कैरियर के बारे में जानकारी देता है. वहीं, MMI मॉडल और ब्रांड स्पेसिफिक होता है. ऐसे में USSD सिम कार्ड बैलेंस और सर्विसेज की जानकारी देता है और MMI स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर संबंधी जानकारियों को देता है.
ये भी पढ़ें- एक WhatsApp अकाउंट को एक ही समय पर चलाएं 4 फोन्स पर, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
*#21#
इस सीक्रेट कोड्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपकी कॉल, डेटा या फिर नंबर को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड तो नहीं किया गया है.
#0#
इस कोड की मदद से आप यह पता सकते हैं कि आपके फोन का डायल कर आप फोन के डिस्प्ले, स्पीकर, कैमरा, सेंसर सही काम कर रहा है या नहीं.
*#07#
यह कोड आपके फोन की SAR वैल्यू को बताता है. आप इसकी मदद से फोन से निकलने वाले रेडिएशन की जानकारी ले सकते हैं. सार वैल्यू 1.6 से कम होनी चाहिए.
*#06#
इस कोड की मदद से आप अपने फोन के यूनिक IMEI नंबर का पता कर सकते हैं. फोन खोने पर इस आईएमइआई नंबर की जरूरत पड़ती है.
##4636##
अपने स्मार्टफोन की बैटरी, इंटरनेट, वाईफाई की जानकारी इस सीक्रेट कोड से पता कर सकते हैं।
##34971539##
फोन की कैमरे की जानकारी इस कोड से पता कर सकते हैं. इस कोड से यह भी पता चल जाएगा की आप को कैमरा ठीक से काम कर रहा है या नहीं.
2767*3855#
अगर आप इस कोड को टाइप करेंगे तो इससे आपका स्मार्टफोन रीसेट हो जाएगा. ध्यान रहे रीसेट होने पर फोन का डेटा जा सकता है. ऐसे में इस कोड को डालने से पहले डेटा को कहीं पर सेव कर लें.
.
Tags: Android, Smartphone
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 17:08 IST





