traffictail

Mental Health: डिप्रेशन से हैं परेशान, यहां चुटकियों में मिलेगा समाधान, 24 घंटे मदद करेंगे एक्स्पर्ट्स

SHARE:

मोहित शर्मा/करौली. मानसिक रूप से ग्रस्त रोगियों और किसी भी प्रकार की मानसिक पीड़ा या तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. उपचार से संबंधित अब उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा टेलीमानस टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

जिले के सामान्य चिकित्सालय के मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च किए गए इस टोल फ्री नंबर का उद्देश्य राज्य के समस्त नागरिकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श, तनाव, डिप्रेशन, नींद, पारस्परिक संबंधों में तनाव, बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास में व्यवहार संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं की होने पर इलाज की सुविधाओं को प्रदान करना है.

जानकारी के अनुसार, इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से मानसिक रूप से ग्रस्त रोगी घर बैठे ही परामर्श से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उन्हें उपाय और शिकायत का निवारण आसानी से करने में मदद मिलेगी.

यह है टोल फ्री नंबर:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाल ही में जारी किया गया टोल फ्री नंबर 14416 और हेल्पलाइन नंबर 18008914416 हैं.

Tags: Depression, Health, Karauli news, Latest hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment