Suicide Prevention: विश्व में हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है. जिसकी वजह से करीब 8 लाख लोग हर साल सिर्फ सुसाइड की वजह से मौत के मुंह में समा जाते हैं. सुसाइड की प्रवृत्ति इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि 15 से 29 साल की उम्र में यह मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण बनकर उभर रही है. हालांकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की मानें तो इन सुसाइड्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
डब्ल्यूएचओ की ओर से वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन एंड यूनाइटेड फॉर ग्लोबल मेंटल हेल्थ के साथ मिलकर 40 सेकेंड्स ऑफ एक्शन कैंपेन शुरू किया गया है.
इस बारे में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ साइकेट्री के प्रोफेसर नंद कुमार कहते हैं कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सुसाइड करने जा रहा है या सुसाइड का विचार बना रहा है या अपने जीवन में संघर्ष कर रहा है तो उसके साथ 40 सेकेंड बिताकर उसे आत्महत्या से दूर ले जाया जा सकता है. ये 40 सेकेंड काफी अहम होते हैं.
प्रो. नंद कुमार कहते हैं कि डब्ल्यूचओे की ओर से कुछ तरीके बताए गए हैं जिनको अपनाकर सुसाइड्स को कम किया जा सकता है.
. अगर आपके मन में आत्महत्या का विचार आ रहा है या आप अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं तो आपको अपने भरोसे के किसी व्यक्ति से बात करनी चाहिए और अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहिए.
. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसके अपने व्यक्ति ने सुसाइड की है तो उसके साथ 40 सेकेंड तक बातचीत करें और पूछें कि वे कैसे हैं.
. अगर आप मीडिया या आर्ट्स में काम करते हैं तो 40-40 सेकेंड की वीडियो क्लिप, आर्ट डिजाइन आंकड़ों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए.
. अगर आपके पास बड़ी संख्या में ऑडिएंस तक अपनी बात पहुंचाने का प्लेटफॉर्म है तो उसके माध्यम से 40 सेकेंड का मैसेज जरूर पहुंचाएं.
.
Tags: Health, Health News, Suicide, Trending news
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 18:43 IST





